फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur: Motorcycle rider dies due to tractor collision, one injured referred to Ujjain in critical condition

शाजापुर: ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, एक घायल गंभीर हालत में उज्जैन रेफर

Tue, 21 Dec 2021 02:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 02:20 PM IST
सार

शाजापुर शहर से गुजरे हाईवे पर सोमवार शाम के समय एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया। 

विज्ञापन
Shajapur: Motorcycle rider dies due to tractor collision, one injured referred to Ujjain in critical condition
हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी मोटरसाइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाजापुर शहर से गुजरे हाईवे पर सोमवार शाम के समय एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को उज्जैन रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी हाईवे पर मां राजराजेश्वरी मंदिर के पास चीलर नदी पर बने बड़े पुल पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में नटवर पिता रमेश चंद्र, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम आक्या चोहानी की मौत हुई है। जबकि भारत पिता शिवनारायण, उम्र 22 साल, निवासी आक्या चोहानी गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह दोनों रिश्तेदार हैं। सोमवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाईवे से गुजर रहे थे। इस दौरान इनकी ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें नटवर सिंह गंभीर घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि भारत सिंह को गंभीर चोट आई है। उसे शाजापुर के ट्रॉमा सेंटर में उपचार देने के बाद उज्जैन रेफर किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed