{"_id":"66c1cec795b85fefe00500d1","slug":"young-man-got-injured-after-getting-electrocuted-by-11-thousand-kv-high-tension-line-contractor-ran-away-from-the-spot-police-took-him-to-hospital-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2007672-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक हुआ घायल, मौके से भागा ठेकेदार; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक हुआ घायल, मौके से भागा ठेकेदार; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sun, 18 Aug 2024 05:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:54 PM IST
सार
MP: जिले के पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाडुई में 11 हजार केवी हाटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से एक ठेका श्रमिक बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आए युवक का अस्पताल में जारी इलाज
विस्तार
जानकारी के अनुसार पपौंध के पाडुई गांव में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी दौरान काम कराने वाली कंपनी के ठेकेदार कुंजी बिहार यादव ने अपने कर्मचारी दीपक पांडे को पोल में चढ़कर सुधार कार्य करने को कहा और यह बताया कि उसने इस लाइन को सब स्टेशन से बंद करा दिया है।
जैसे ही कर्मचारी पोल पर चढ़ा तो लाइन चालू थी, जिससे वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद ठेकेदार युवक को पोल से नीचे गिरते देख वहां से फरार हो गया, जिसकी वजह से घायल युवक कुछ देर तक तो घटनास्थल में ही तड़पता रहा, तभी वहां से गुजरे कुछ लोगों ने घायल दीपक पांडे उम्र 30 वर्ष निवासी जोरा को देखा कि वह घायल अवस्था में तड़प रहा है। जिसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड को दी। जानकारी लगने के बाद डायल 100 में तैनात पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे और घायल युवक को ब्यौहारी सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
थाना प्रभारी पपौंध एमएल वर्मा ने रविवार को बताया कि हमें इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। अस्पताल से जब तहरीर आएगी, तब इस मामले पर अपराध दर्ज किया जाएगा। ठेकेदारी की लापरवाही की बात सामने आई है। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।