फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Khairaha police exposed the electricity wire thief gang by posing as a goat buyer

MP News: भेष बदलकर पुलिस बनी बकरी खरीददार, एक माह गांव में डाला डेरा, बच्चों को बनाया दोस्त, जानें पूरा मामला

Fri, 18 Oct 2024 09:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2024 09:23 PM IST
सार

शहडोल के खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह और उनकी टीम ने बकरी खरीददार बनकर एक महीने तक अनूपपुर जिले के तुम्मीवर गांव में घूमते हुए बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। बच्चों से मिली जानकारी और गांव में जमी दोस्ती से पुलिस को आरोपियों के नाम और सुराग मिले।

विज्ञापन
Shahdol News: Khairaha police exposed the electricity wire thief gang by posing as a goat buyer
पुलिस ने भेष बदलकर गांव में जमाया डेरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए शहडोल की खैरहा पुलिस को बकरी खरीददार बनकर लगभग एक महीने तक आरोपियों के गांव में घूमना पड़ा। अहम सुराग मिलने लगे, तब कहीं जाकर एक महीने बाद खैरहा पुलिस ने एक तार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। ये गिरोह बहुत ही शातिराना अंदाज से वारदात को अंजाम दे रहे थे। शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पिछले डेढ़ दो साल से लगातार क्षेत्र में बिजली तार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। स्थानीय चिह्नित कबाड़ चोरों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। तभी यह बात सामने आई कि अनूपपुर जिले के तुम्मीवर गांव के कुछ लड़के अनूपपुर में रेलवे की बिजली तार चोरी में पकड़ाए थे। खैरहा पुलिस ने इसी को मुख्य सुराग मानकर अपनी जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


भेष बदलकर गांव में डाला डेरा
खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि तुम्मीवर गांव बैगा बाहुल्य गांव है। यहां पुलिस की वर्दी या वाहन में जाने से कुछ हाथ नहीं लग रहा था। इसलिए हमने फैसला किया कि जब तक ग्रामीणों से दोस्ती नहीं होगी तब तक यहां से कुछ सुराग हासिल नहीं होगा। इसके बाद भेष बदलकर थाना प्रभारी दिलीप सिंह लगभग एक माह तक लगातार गांव में आवाजाही करते रहे।
विज्ञापन


बकरी खरीददार बनकर बाइक से घूमे
खैरहा पुलिस की तरफ से खुद थाना प्रभारी दिलीप सिंह और प्रधान आरक्षक सतीश चौरसिया बकरी खरीददार बने। दोनों बाइक से लगातार तुम्मीवर गांव घूमने लगे। एक माह में 15 बार से ज्यादा दोनों तुम्मीवर गांव पहुंचे। बकरी खरीदने के नाम पर ग्रामीण उनके संपर्क में आने लगे और बिजली तार चोरी के मामले में जानकारी एकत्रित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने दिया पुलिस को अहम सुराग
पिछले एक माह से लगातार गांव में आवाजाही करते करते पुलिस कुछ ग्रामीण बच्चों के संपर्क में आई। बकरी खरीदने की बात को लेकर वो अन्य जानकारी लेने लगे। तभी पुलिस को यह जानकारी मिली कि गांव के कुछ लोग बिजली तार चोरी करने रात में जाते हैं और सुबह सुबह चले आते हैं। पुलिस को वहां से आरोपियों के नाम और उनके मोबाइल नंबर मिल गए। इस ऑपरेशन में यह सबसे मुख्य सुराग था।

रस्से से शॉर्ट सर्किट कर काटते थे तार
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग नायलोन का रस्सा जिसमें कपड़ा लपेट कर तार के ऊपर फेंक देते थे। इसके बाद सभी तार को आपस में जोड़कर शॉर्ट सर्किट करा देते। जैसे बिजली गुल होती वैसे ही कटर और चाकू, गड़ासा से लकड़ी की गुटखा में तार को रखकर काट लेते थे।

तार काटकर अपने घर चले जाते थे आरोपी
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी तार काटकर अपने घर चले जाते थे। मौके पर तार को बंडल बनाकर ऑटो के माध्यम से राजा कबाड़ी निवासी अमलाई थाना चचाई जिला अनूपपुर और लाला ताम्रकार निवासी बुढ़ार थाना बुढ़ार कटे तार को अपने साथ ले जाते थे। आरोपियों के पास से 11 हजार केवी की लगभग 4 लाख रुपये का तार जब्त हुआ है। आरोपियों ने थाना पाली जिला उमरिया में घुनघुटी, मुंदरिया में नई रेलवे लाइन की बंद लाइन के तार को अपने साथियों के साथ मिलकर काटकर चोरी करने की बात स्वीकार की है।


इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार चक्रवैस पिता विजय बहादुर चक्रवैस (34) निवासी रूंगटा कालोनी नई दफाई थाना अमलाई हाल बंगवार कालोनी थाना धनपुरी, नीरज बैगा पिता केमला बैगा (19) निवासी ग्राम तुम्मीवर थाना चचाई जिला अनूपपुर, संजू बैगा पिता मेरमिया बैगा (28) निवासी ग्राम तुम्मीवर थाना चचाई जिला अनूपपुर, गुरू प्रसाद बैगा पिता संतराम बैगा (22) निवासी तुम्मीवर थाना चचाई जिला अनूपपुर, अनिल बैगा पिता स्व. लखन बैगा (21) निवासी तुम्मीवर थाना चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed