फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal mining of sand from crocodile breeding location in Shahdol

Shahdol News: जहां रहते हैं मगरमच्छ, वहीं से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, पुलिस ने किया वाहन जब्त

Wed, 29 Jan 2025 01:36 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:36 PM IST
सार

सोन घड़ियाल क्षेत्र को वन विभाग ने संरक्षित कर रखा है। यहां आम लोगों का जाना प्रतिबंधित है क्योंकि इस इलाके में बड़े-बड़े मगरमच्छ रहते हैं। इसके बाद भी यहां से रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है।

विज्ञापन
Illegal mining of sand from crocodile breeding location in Shahdol
रेत का अवैध उत्खनन करने के कारण जब्त वाहन

विस्तार

शहडोल में रेत का अवैध उत्खनन करने के बाद उसका परिवहन करते हुए एक हाइवा ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है। जहां से रेत निकाली गई वो इलाका  प्रतिबंधित  है। पुलिस के अनुसार सोन घड़ियाल प्रोजेक्ट से रेत का अवैध खनन करके परिवहन किया जा रहा था। प्राइवेट गाड़ी से पहुंची पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवलौंद थाना  के सोन घड़ियाल अभ्यारण से रेत का अवैध खनन माफिया कर रहे थे जिसकी जानकारी मुखबिर के द्वारा पुलिस को लगी। जानकारी लगते ही थाना प्रभारी डी के दहिया ने टीम के साथ ट्रक को पकड़ा। पुलिस के अनुसार ट्रक बैरिहाई के पास मिला, जिसमें अवैध रेत लोड थी,पुलिस ने बताया कि वाहन चालक राजेश यादव पिता हीरालाल यादव से पुलिस ने रेत से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे लेकिन चालक ने कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि वह  रीवा का रहने वाला है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक राजेश यादव एवं वाहन मालिक राजेंद्र सिंह बघेल पर खनिज अधिनियम एवं वन जीव संरक्षण अधिनियम तथा कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त  कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सोन घड़ियाल क्षेत्र को वन विभाग ने संरक्षित कर रखा है। इस क्षेत्र में बड़े-बड़े मगरमच्छ रहते हैं। उनकी सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम काफी साल पहले उठाया गया था। लेकिन खनन माफिया आए दिन इस क्षेत्र से रेत की चोरी करते हैं। जिस पर  पुलिस कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed