फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wheat crop of Chandola village damaged due to elephant menace, wild elephants seen on Shahdol_Rewa road

Shahdol News: हाथियों के उत्पात से चंदोला गांव की गेहूं फसल को नुकसान, शहडोल-रीवा मार्ग में दिखे जंगली हाथी

Tue, 15 Apr 2025 11:37 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 11:37 AM IST
सार

Shahdol: ब्यौहारी के चंदोला गांव में हाथियों के उत्पात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन वन विभाग की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। इस प्रकार की घटनाएं केवल स्थानीय कृषि पर ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पारिस्थितिकी पर भी प्रभाव डालती हैं।

विज्ञापन
Wheat crop of Chandola village damaged due to elephant menace, wild elephants seen on Shahdol_Rewa road
शहडोल-रीवा मार्ग के पास विचरण करते हाथी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है, जिससे चंदोला गांव के किसानों की गेहूं की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। वन विभाग ने इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में मुनादी करवाई गई है, ताकि स्थानीय निवासियों को इस बारे में जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि हमारी तीन टीमें इस क्षेत्र में हाथियों की निगरानी के लिए सक्रिय हैं। पिछले कुछ महीनों से हाथियों का एक झुंड यहां विचरण कर रहा है, जिसकी संख्या डेढ़ दर्जन से अधिक है। हमने मंगलवार को सुबह कई गांव में मुनादी करवाई है ताकि किसान सतर्क रह सकें।
विज्ञापन


हाथियों का बढ़ता आतंक
पिछले कुछ समय से चंदोला गांव और आसपास के इलाकों में हाथियों के कारण किसानों में चिंता बढ़ गई है। हाल ही में, हाथियों ने कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने सोमवार की शाम को समधिन नदी के किनारे हाथियों के झुंड को देखा, जब वे शहडोल-रीवा मार्ग पर विचरण कर रहे थे। जिसे देखकर कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में इस नजारे को कैद किया तो कुछ लोग डर के मारे वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जागरूक बच्चों ने रोकी बाल तस्करी की साजिश, नौरोजाबाद में दर्जन भर मासूमों के अपहरण का मामला उजागर


वन विभाग की सक्रियता
वन विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और सुनिश्चित किया कि हाथी जंगलों की ओर वापस लौट जाएं। वन विभाग के एसडीओ ने यह भी बताया कि हम नुकसान का पंचनामा तैयार कर रहे हैं, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजे की राशि दिलाई जा सके।

हालांकि जंगली हाथियों द्वारा फसल को होने वाले नुकसान की समस्या गंभीर है, लेकिन वन विभाग का मानना है कि हाथियों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। वन्य जीवन के संरक्षण के लिए जरूरी है कि मानव और वन्य जीवों के बीच संतुलन स्थापित किया जाए। वन विभाग ने स्थानीय किसानों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और हाथियों के प्रति संवेदनशील रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed