फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Went to visit in-laws' house on a new motorcycle bought in Diwali, caught fire

Shahdol News: दिवाली में खरीदी नई मोटरसाइकिल से घूमने गया ससुराल, आंगन में खड़ी की तो अचानक लग गई आग

Fri, 08 Nov 2024 05:24 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 05:24 PM IST
सार

शहडोल जिले के पकरिया गांव में युवक की नई बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे बाइक जलकर राख हो गई। युवक ने इसे शरारती तत्वों की हरकत बताते हुए बुढार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol News: Went to visit in-laws' house on a new motorcycle bought in Diwali, caught fire
बाइक जलकर हुई राख

विस्तार

नई बाइक खरीदकर ससुराल घूमने पहुंचे युवक की बाइक घर के आंगन में खड़ी थी, जिसमें अचानक आग लग गई और बाइक जलकर राख हो गई। घटना शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की है।

विज्ञापन


इंद्रपाल केवट, निवासी जरवाही थाना बुढार, ने बताया कि उसने होंडा कंपनी की नई मोटरसाइकिल 30 अक्टूबर को शहडोल के शोरूम से खरीदी थी। वह दीपावली के बाद अपनी नई बाइक लेकर ससुराल पकरिया गांव गया था। बीती रात करीब 10 बजे उसने बाइक को आंगन में खड़ा किया और घर के अंदर सोने चला गया। तभी अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिनकी आवाज सुनकर युवक और घर के लोग बाहर आए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


युवक ने मामले की शिकायत बुढार थाने में दर्ज कराई है। इंद्रपाल का कहना है कि उसे आग लगने का कारण नहीं पता, लेकिन उसे संदेह है कि किसी शरारती तत्व ने उसकी बाइक में आग लगाई हो। बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि मामले में आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed