फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Video of fierce fighting and stone pelting over land dispute goes viral on social media

Shahdol News: भूमि विवाद पर हुई जमकर मारपीट, पथराव का वीडियो आया सामने

Wed, 03 Apr 2024 10:37 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2024 10:37 AM IST
सार

शहडोल में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया है। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में एक महिला गंभीर घायल है। पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Video of fierce fighting and stone pelting over land dispute goes viral on social media
शहडोल में जमीन विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के बुढ़ार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया है। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में एक महिला गंभीर घायल हुई है पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुढ़ार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक छह में भूमि विवाद को लेकर महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नीतू केवट पिता विशाल केवट, 40 वर्ष, मंगलवार दोपहर अपनी जमीन पर घर बनवा रही थी। इसी दौरान राझा केवट आया और विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने पथराव करते हुए अपने पास रखे नुकीले औजार से वार करना शुरू कर दिया। इससे नीतू के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान आसपास उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed