फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar after the death of contract laborer of Orient Paper Mill, family members Protest

Shahdol News: ओरिएंट पेपर मिल के ठेका मजदूर की मौत के बाद हंगामा, गेट पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Aug 2024 06:11 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:11 PM IST
सार

अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि ठेका मजदूर की मौत के बाद परिजन ओरिएंट पेपर मिल गेट के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रबंधन से बातचीत नहीं हो पा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
Uproar after the death of contract laborer of Orient Paper Mill, family members Protest
ओरिएंट पेपर मिल गेट के सामने जारी विरोध प्रदर्शन

विस्तार

शहडोल जिले के अमलाई स्थित ओरिएंट पेपर मिल में दो दिन पहले काम के दौरान घायल हुए ठेका मजदूर की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने ओरिएंट पेपर मिल के गेट के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रबंधन की ओर से कई घंटे तक प्रतिक्रिया नहीं आई तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। 

विज्ञापन


घटना के अनुसार ठेका मजदूर रामाधार पाव, निवासी फूनगा, अनुपपुर, लगभग 20 वर्षों से ओरिएंट पेपर मिल में काम कर रहे थे। काम करते समय उनके सिर पर भारी सामान गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद प्रबंधन ने उन्हें ओपीएम अस्पताल भेजा। उनकी हालत नाजुक देख उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जब तक प्रबंधन ने परिजनों को जानकारी दी, तब तक डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


प्रबंधन ने परिजनों को घटना की जानकारी दो दिन बाद दी। इससे परिवार में आक्रोश फैल गया। प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। घायल मजदूर का इलाज करते हुए बीती रात जबलपुर में उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह से परिवार के सदस्य ओरिएंट पेपर मिल के गेट के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। परिजनों की मांग है कि प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, और एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान गेट पर फांसी का फंदा लगाने की कोशिश की और पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे सुरक्षित बचा लिया। अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस की तैनाती की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। प्रबंधन से बातचीत की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed