फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two vehicles seized while smuggling cattle, case registered against eight accused in shahdol

Shahdol: पशु तस्करी करते दो वाहन जब्त, आठ आरोपियों पर मामला दर्ज; मवेशी समेत 15 लाख का मशरूका जब्त

Sat, 05 Oct 2024 06:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2024 06:26 PM IST
सार

MP: जिले की केशवाही चौकी पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन करते हुए दो पिकअप जप्त करते हुए कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Two vehicles seized while smuggling cattle, case registered against eight accused in shahdol
जप्त मवेशी

विस्तार

जिले की केशवाही चौकी पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन करते हुए दो पिकअप जब्त करते हुए कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों वाहनों में कुल 12 नग मवेशी लोड थे। इस प्रकार मवेशी व वाहन तथा मोबाइल समेत कुल 15 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध धारा 4,6,6(क) म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि., 11(घ) पशु क्रूरता अधि., 112 बीएनएस, 130(3)/177, 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि कोतमा की ओर से अवैध रूप से मवेशियों से लोड वाहन केशवाही के रास्ते जयसिंहनगर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा केशवाही पेट्रोल पंप के पास ट्रक एवं ट्रैक्टर खड़ाकर नाकेबंदी की गई। इस दौरान अवैध रूप से पड़वा लोड दो पिकअप अलग-अलग समय मे पकड़ी गई। जिनके पास मवेशियों के परिवहन से संबंधित कोई भी दास्तावेज उपलब्ध नहीं था। जब्त वाहनों में पिकअप क्रमांक एमपी 18 जीए 5052 तथा एमपी 18 जेडसी 7454 शामिल है। जिनमें 6-6 नग पड़वा लोड किए गए थे।
विज्ञापन


आठ आरोपियों पर मामला दर्ज
उक्त दोनों वाहनों को जब्त करते हुए कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें विक्रम कोल पिता रामाधार कोल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम आमडीह, सुखसेन कोल पिता मखोली कोल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम आमडीह, पीरू खान निवासी आमडीह, लखन साहू निवासी गढ़ी कोतमा, फिरोज उर्फ सोनू कुरैशी निवासी लपटा, मो. कलाम निवासी केशवाही, वसीम अहमद उर्फ वसीम नरई निवासी नरई जिला कौशांबी उ.प्र. तथा मो. शकील उर्फ कल्लू बाबा निवासी ब्यौहारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लम्बे समय से पशु तस्करी
जानकारी के अनुसार कोतमा थाना एवं केशवाही चौकी चौकी क्षेत्र से एक लम्बे समय से पशु तस्करी की जा रही है, लेकिन संबंधी क्षेत्र की पुलिस इससे अनजान बनी हुईं थी। या फिर यूं कहा जाए कि इन थानों की पुलिस ने पशु तस्करों को मूक सहमति दे रखी थी। बीते दिनों एक वीडियो भी सोशल मीडिया मे वायरल हुआ था, जिसमें रात के अंधेरे में पशुओं को हकालकर वाहनों में लोड करने ले जाते हुए दिखाई पड़ रहा था। जिसके बाद अनूपपुर जिले कि कोतमा थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करतें हुए मवेशियों से लोड वाहन जब्त किया गया था। वहीं अब साख में बट्टा लगता देख केशवाही चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। बहरहाल कोतमा व केशवाही के अलावा देवलोंद थाना क्षेत्र मे भी पशु तस्करी का खेल एक लंबे समय से चल रहा है, जिसमें थाने मे एक लम्बे अर्से से पदस्थ वर्दीधारी की अहम भूमिका बताईं जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed