{"_id":"671d1688e6df8bf72105089b","slug":"two-people-died-tragically-in-a-horrific-road-accident-people-informed-the-police-after-seeing-the-dead-body-on-the-road-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2258227-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, शव देख लोगों ने दी पुलिस को जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, शव देख लोगों ने दी पुलिस को जानकारी
Sat, 26 Oct 2024 10:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:05 PM IST
सार
गोहपारू के चुहरी गांव के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। अब तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में गोहपारू के चुहरी गांव के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। फिलहाल, अब तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। गोहपारू थाना क्षेत्र के चूहरी गांव के पास यह दर्दनाक हादसा शनिवार देर रात हुआ है।
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों मृतक पल्सर मोटर साइकिल एमपी-18 जेडबी-2128 पर सवार होकर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, घटना किस वाहन से हुई और मृतक कहां के रहने वाले हैं, अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि यह मार्ग रसमोहनी-जैतपुर को जोड़ता है। यह एक भीतरी मार्ग होने की वजह से यहां वाहनों की आवाजाही कम रहती है। इसकी वजह से घटना कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शनिवार रात करीबन नौ बजे सड़क पर शव देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। दोनों मृतकों के शव अभी बीच सड़क पर हैं। पुलिस ने शव वाहन को मौके पर बुलवाया है। वाहन आते ही दोनों शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों का चेहरा भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास के लोगों से संपर्क बनाकर मृतकों की पहचान कराने में जुटी हुई है। मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए हैं और मृतकों की पहचान करने में लोग पुलिस की मदद कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव के पास जो बाइक मिली है, उसके नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान हो सकेगी।
