फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two people died due to storm and lightning in Shahdol

Shahdol News: आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का कहर, चपेट में आने से दो लोगों की हुई मौत; जानें

Sun, 04 May 2025 04:17 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 04:17 PM IST
सार

Shahdol: जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने कहा कि बुजुर्ग की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है। मामले पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव अस्पताल लाया गया है, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Two people died due to storm and lightning in Shahdol
मौके पर पुलिस वा शव वाहन।

विस्तार

शहडोल जिले में शनिवार दोपहर से शुरू हुए मौसम के बदलाव ने भयंकर आंधी, तूफान और आकाशीय बिजली के साथ तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण जिले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो बेजुबान जानवर भी इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर की पहली घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में हुई, जहां 13 वर्षीय बालिका आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बच्ची खेत में खेल रही थी। उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


इसके बाद, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात जैतपुर थाना क्षेत्र के दरशिला गांव में एक और दर्दनाक घटना हुई। 60 वर्षीय संत राम पाव, जो कि अपने खेत में सब्जियों की देखभाल के लिए सोए हुए थे, आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। पुलिस ने पुष्टि की है कि उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गांव में शादी के लिए जबरजस्ती युवती को उठा ले जाने की कोशिश, विरोध पर चली गोली; पिता घायल    


इसी दौरान, बुढार के चंगेरा गांव में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बेजुबान जानवरों की मौत हो गई। इस घटना ने ग्रामीणों को और भी चिंतित कर दिया है, क्योंकि मौसम की इस अप्रत्याशित स्थिति से फसल और पशुधन को भी खतरा है। पुलिस ने इन दोनो मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने कहा कि बुजुर्ग की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है। मामले पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव अस्पताल लाया गया है, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल में अचानक आए इस मौसम परिवर्तन की वजह से बारिश और गरज के साथ आंधी का खतरा बढ़ गया था। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, इस प्रकार के अचानक मौसम परिवर्तन के दौरान लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हमारी सलाह है कि ऐसे समय में खुले स्थानों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed