{"_id":"66cd76b3b827a28e770e366b","slug":"two-kutcha-houses-collapsed-in-indira-basti-household-items-and-medicines-under-the-debris-loss-worth-thousands-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2039498-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहडोल में दो कच्चे मकान ढहे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा, हजारों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहडोल में दो कच्चे मकान ढहे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा, हजारों रुपये का नुकसान
शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:47 PM IST
सार
शहडोल में हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। बाढ़ के बाद अब लोगों के घर ढह रहे हैं। मंगलवार को वार्ड नंबर 15 में इंदिरा बस्ती के दो कच्चे मकान गिर गए। गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दब गया।
शहडोल जिले में हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। बाढ़ के बाद अब लोगों के घर भी धराशायी हो रहे हैं। मंगलवार को वार्ड नंबर 15 के इंदिरा बस्ती में दो कच्चे मकान गिर गए, जिसके नीचे गृहस्थी का पूरा सामान दब गया, जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में स्थित इंदिरा बस्ती में शैलेंद्र सिंह और उनके एक रिश्तेदार का मकान मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गिर गया। मकान के गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दब गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के समय घर के भीतर एक महिला किचन में खाना बना रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ मकान गिरने लगा, जिसे सुनकर महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। मकान के गिरने से इंदिरा बस्ती पुलिस लाइन मार्ग पर मलबा फैल गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी है। वार्ड नंबर 15 के पार्षद राकेश सोनी को घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी दी। पार्षद राकेश सोनी ने बताया कि शैलेंद्र सिंह और भारत सिंह का मकान कच्चा और काफी पुराना था, जो तेज बारिश की वजह से गिर गया। दोनों मकान आपस में जुड़े हुए थे, इसलिए एक मकान के गिरने से दूसरा भी गिर गया। प्रशासनिक मदद दिलाने की कोशिश की जा रही है। राजस्व के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार करेंगे, जिसके बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मिल सकती है। दोनों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, और उनके निर्माणधीन मकानों की अगली किस्त जल्द से जल्द दिलवाई जाएगी, ताकि वे अपने नए मकान तैयार कर सकें। दोनों परिवार मजदूरी का काम करते हैं और इस भरी बरसात में घर गिरने से बेघर हो गए हैं। मलबे के नीचे दबे गृहस्थी के सामान को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।