फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Child got electrocuted accident happened due to supply line wire of crusher located in Pakriya

Shahdol: करंट की चपेट में आए मासूम, बुढ़ार थाना क्षेत्र के पकरिया स्थित क्रेशर के सप्लाई लाइन तार से हुआ हादसा

Mon, 01 Jul 2024 05:50 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2024 05:50 PM IST
सार

पकरिया जल्दी टोला में करंट की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह घटित हुई। उसके बाद परिजनों द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Shahdol Child got electrocuted accident happened due to supply line wire of crusher located in Pakriya
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरिया जल्दी टोला में करंट की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह घटित हुई, जिसके बाद परिजनों द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बता दें कि जिस विद्युत तार की चपेट में बच्चे आए हैं, उक्त तार से वहां स्थित क्रेशर में बिजली सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। तार काफी नीचे झूलने की वजह से यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम पकरिया जल्दी टोला निवासी इंद्रपाल केवट के पुत्र राज 10 वर्ष और राजा 8 वर्ष सोमवार सुबह जल्दी टोला स्थित क्रेशर के पास लगे जामुन के पेड़ से गिरे जामुन बिनने गए थे। इसी दौरान क्रेशर के झूलते हुए मेन लाइन सप्लाई के तार की चपेट में दोनों बच्चे आ गए, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विदित हो कि एक दिन पूर्व ब्यौहारी थाना क्षेत्र में इसी प्रकार एक युवक नीचे झूलते हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था, जिसके बाद इस लापरवाही पर विद्युत कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब आज एक क्रेशर संचालक की लापरवाही का शिकार दो बच्चे हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed