फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Trainee female doctor mets with an accident in Shahdol, Got Stucked In a wheel of a truck for 40 meters

Shahdol News: 40 मीटर तक चलते ट्रक के पहिये मे फंसी रही ट्रेनी डॉक्टर, हालत गंभीर

Mon, 22 Jul 2024 06:15 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:15 PM IST
सार

इंटर्नशिप कर रही डॉ. सृष्टि सोनी सड़क हादसे का शिकार हो गई। सिर में गंभीर चोट लगी है। हादसा इतना भीषण था कि करीब 40 मीटर तक वह चलते ट्रक में फंसी रही। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।  

विज्ञापन
Trainee female doctor mets with an accident in Shahdol, Got Stucked In a wheel of a truck for 40 meters
शहडोल में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासकीय बिरसा मुण्डा चिकित्सा महाविद्यालय में प्रशिक्षु एक महिला चिकित्सक सोमवार दोपहर एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गईं। वह स्कूटी समेत ट्रक के पहिए में फंसने के बाद लगभग चालीस मीटर तक घिसटती रहीं और अंत में सड़क से दूर जा फेंकी गईं। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां गहन चिकित्सा यूनिट में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सक के रूप में कार्यरत सृष्टि सोनी सोमवार को ड्यूटी के बाद दोपहर लगभग 2 बजे अपनी स्कूटी (क्रमांक एमपी 65 जेडए 2318) से घर जा रही थीं। जैसे ही वह मेडिकल कॉलेज चौराहा से हाइवे पर पहुंचीं, तभी बुढ़ार की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक (क्रमांक टीएन 46 एस 6369) की चपेट में आ गईं। इसके बाद वह स्कूटी समेत ट्रक के पहिए में फंस गईं और करीब 40 मीटर तक घिसटने के बाद सड़क से दूर फेंक दी गईं, जबकि उनकी स्कूटी अब भी ट्रक के पहिए में फंसी हुई थी। मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉक्टर नगेंद्र सिंह ने बताया कि इंटर्नशिप कर रही डॉक्टर सृष्टि सोनी को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। उनके सिर में गंभीर चोटें हैं। मुझे जब जानकारी मिली तो मैं खुद जाकर उन्हें देखने गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
विज्ञापन


ट्रक चालक की लापरवाही
वहाँ मौजूद लोगों द्वारा ट्रक चालक को इशारा करते हुए वाहन रोकने को कहा गया, लेकिन उसने ट्रक नहीं रोका। लगभग 40 मीटर तक स्कूटी को घसीटते हुए वह आगे ले गया। पुलिस के डायल 100 ने ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया, तब जाकर ट्रक के पहिए थमे। थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेथ पॉइंट बन चुका है चौराहा
मेडिकल कॉलेज चौराहा अब एक डेथ पॉइंट बन चुका है। यहाँ अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोग हाथ-पैर तुड़वा चुके हैं। लेकिन लगातार हादसों के बावजूद सड़क निर्माण से जुड़े विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और न ही प्रशासन के आला अधिकारियों को इन हादसों से कोई फर्क पड़ा। पूर्व में हुए हादसे के बाद जब काफी हो-हल्ला हुआ और मीडिया में खबरें प्रकाशित हुईं, तब अस्थाई तौर पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक द्वारा बैरिकेट्स रखवाए गए थे। लेकिन यह व्यवस्था भी कारगर साबित नहीं हुई, क्योंकि रात में तेज रफ्तार से गुजरने वाले ट्रक और अन्य बड़े वाहनों द्वारा बैरिकेट्स को टक्कर मारकर तोड़ दिया जाता है। इस चौराहे पर हादसों को रोकने के लिए स्थाई व्यवस्था करने की जरूरत है। अब प्रशासन आगे कुछ उपाय करता है या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed