{"_id":"681b0007bc6cc747f1063cd9","slug":"tragic-accident-brother-and-sister-died-after-falling-in-a-well-incident-in-sidhi-police-station-area-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2917094-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: खेल रहा भाई कुएं में गिरा तो बचाने कूदी बहन, डूबने से दोनों की मौत, एक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: खेल रहा भाई कुएं में गिरा तो बचाने कूदी बहन, डूबने से दोनों की मौत, एक को बचाया
Wed, 07 May 2025 02:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:33 PM IST
सार
आठ साल का रितेश दादा-दादी के घर के पास खेल रहा था, इस दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया। उसकी बड़ी बहन मंजू ने उसे गिरते देखा तो उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गई, हादसे में दोनों भाई-बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
कुएं में डूबने से भाई-बहन की मौत।
विस्तार
शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक हृदयविदारक घटना में भाई-बहन की मौत हो गई। यह घटना बनसुकली गांव में हुई, जहां खेलते समय रितेश बैगा (8) कुएं में गिर गया। अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के प्रयास में उसकी बड़ी बहन मंजू बैगा (16) भी कुएं में कूद गई, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। इस बीच, छोटी बहन गोमती बैगा (11) को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: टैंकर बस से टकराया, गैस का रिसाव रोक 40 मिनट में हालात किए सामान्य; शाम को फिर मॉक ड्रिल; बजेंगे सायरन
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, रितेश मंगलवार की शाम दादा-दादी के घर के पास खेल रहा था, इस दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया। उसकी बड़ी बहन मंजू ने उसे गिरते देखा तो उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गई, हादसे में दोनों भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। गोमती भी अपनी बहन और भाई को बचाने के लिए कुएं में कूद गई, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शादी की खुशियों में छाया मातम ,सड़क हादसे में दुल्हन के भाई और भांजे की मौत
सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां, पता चला कि मंजू और रितेश की डूबने से मौत हो गई, जबकि गोमती को बचा लिया गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दो बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
