फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger hiding in the field attacked the villager, the injured is undergoing treatment in the district hospital

Shahdol News: खेत में छुपे बाघ ने ग्रामीण के पर किया हमला, घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Fri, 17 Jan 2025 12:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 12:35 PM IST
सार

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. पुनीत श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाघ के हमले में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया था, उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।

विज्ञापन
Tiger hiding in the field attacked the villager, the injured is undergoing treatment in the district hospital
जिला अस्पताल में जारी ग्रामीण का उपचार

विस्तार

शहडोल जिले में खेत में छिपे एक बाघ ने ग्रामीण के ऊपर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले के बाद ग्रामीण की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े। इसके बाद बाघ फिर उसी खेत में जाकर छिप गया। मामला संभागीय मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत अमिलिहा के ग्राम भदरा का है। घटना के बाद घायल ग्रामीण को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहडोल से लगे ग्राम पंचायत अमिलिहा के ग्राम भदरा निवासी बिहारी लाल खैरवार (55) गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे अरहर के खेत की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पहले से अरहर की फसल के बीच छिपकर बैठे बाघ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। उसकी चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे, तब तक बाघ फिर से उसी खेत में जाकर छिप गया। घटना के बाद घायल ग्रामीण को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल शहडोल लाया गया। उसके पैर में कई टांके लगे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. पुनीत श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाघ के हमले में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया था, उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरिया जिले के घुनघुटी वन क्षेत्र अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत अमिलिहा, शहडोल जिले की सीमा से लगा हुआ है। इस स्थिति में अमिलिहा पंचायत के ग्राम भदरा में अरहर के खेत में बाघ के छिपे होने की जानकारी सामने आने के बाद शहडोल में भी बाघ की दहशत एक बार फिर फैल गई है, क्योंकि पूर्व में शहडोल वन क्षेत्र के अंतरा बीट में बाघ एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार चुका है। वहीं, पड़ोसी जिला अनूपपुर के जैतहरी के आसपास गांवों में भी बाघ के ग्रामीणों पर हमले की जानकारी सामने आई है। ऐसी स्थिति में संभाग के तीनों जिलों में रिहायशी इलाके में बाघ की चहल कदमी से आमजन में दहशत है। हालांकि, इस बीच कई सारी अफवाहें भी सामने आ रही हैं।


नहीं मिल पा रही सटीक लोकेशन
शहडोल समेत पड़ोसी जिले का वन अमला भी बाघ के मूवमेंट व उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाने में जुटा हुआ है, लेकिन अब तक उसकी सही लोकेशन पता नहीं चल सकी है। बीते दिनों अनूपपुर जिले के ग्राम खम्हरिया एवं उसके आसपास के इलाके में ताजा पदचिन्ह मिले थे, जिससे उसके उक्त क्षेत्र में मूवमेंट का पता चला था। शहडोल के अलावा उमरिया और अनूपपुर जिले में बाघ के रिहायशी क्षेत्र में मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाघों की संख्या एक से अधिक है। बहरहाल वन विभाग ने जंगली क्षेत्र से लगे गांवों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed