फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three drug dealers arrested in Dhanpuri, drugs worth lakhs seized

Shahdol News: धनपुरी में नशे के तीन सौदागर गिरफ्तार, लाखों की नशीली दवाएं जब्त, पूछताछ जारी

Thu, 03 Apr 2025 02:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2025 02:28 PM IST
सार

नशीली दवाइयों की तस्करी करने के आरोप में शहडोल पुलिस ने तीन आराोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का एक साथी फरार है, जिससे तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
Three drug dealers arrested in Dhanpuri, drugs worth lakhs seized
पुलिस घेरे में आरोपी

विस्तार

शहडोल जिले की धनपुरी थाना पुलिस ने नशीली सामग्री की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नशीली दवाइयां, मोबाइल, मोटरसाइकिल समेत करीब 2 लाख 15 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीसीटीवी में चांटे मारती दिखी पत्नी, पति बोला- मुझे बचाओ... लात-घूसों से पीटती है, सुसाइड की देती है धमकी
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित शर्मा (33) पिता लालमणि शर्मा, निवासी वार्ड नं. 5, कटकोना, थाना बुढार, राजकुमार पाल (30) पिता प्रेमदास पाल, निवासी वार्ड नं. 24, कछियान टोला, धनपुरी और सौरभ सिंह बघेल, निवासी शहडोल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुमित शर्मा और राजकुमार पाल मुक्तिधाम नरगड़ा नाला, धनपुरी के पास अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई। इस दौरान टीम ने उनके पास से 14 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप (ओनरेक्स और विन्क्रेक्स) कीमत 2,760 रुपए, 
एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की है। 

ये भी पढ़ें:  शराबबंदी के बाद बदले नियम, अब कालभैरव को मदिरा का भोग लगाने वाले श्रद्धालुओं को यह करना होगा

गिरफ्तार किए गए सुमित और राजकुमार पूछताछ के दौरान दोनों बताया कि उन्होंने नशीली दवाइयां सौरभ सिंह बघेल से खरीदी थीं। इसके बाद पुलिस ने शहडोल में सौरभ सिंह बघेल की तलाश की और उसे बाणगंगा मेला ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस गिरोह का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

ये वीडियो भी देखें...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed