फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three brothers died by drowning in a drain while bathing, police reached the spot

Shahdol News: नाले में नहाते वक्त तीन मासूम भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Wed, 09 Jul 2025 08:40 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 09 Jul 2025 08:40 AM IST
सार

सोहागपुर थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव में नहाने गए तीन बच्चों की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगे और एक रिश्ते का भाई शामिल है। घटना के समय माता-पिता खेत में थे। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की है। गांव में मातम छा गया है। 

विज्ञापन
Three brothers died by drowning in a drain while bathing, police reached the spot
मौके पर मौजूद पुलिस के साथ लोग।

विस्तार

नहाने गए तीन भाइयों की नाले में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव की है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। जानकारी लगने के बाद मौके पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। तीनों भाई स्कूल से आने के बाद नाले में नहाने पहुंचे थे, जिसमें डूबने से तीनों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वृद्ध महिला से चेन छीनकर भागे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पानी मांगने के बहाने की थी वारदात
विज्ञापन


जानकारी देते हुए सोहागपुर पुलिस ने बताया की थाना क्षेत्र के रोहनिया के केरहाई टोला में यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे घटी है। पुलिस के अनुसार मृतकों में दो सगे भाई एवं एक रिश्ते का एक भाई शामिल है। थाना प्रभारी ने तीनों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में साहिल पिता ब्रजेश यादव (09), शौर्य पिता ब्रजेश यादव (7), शिवम पिता शिवलाल यादव (10) शामिल हैं। तीनों निवासी ग्राम रोहनिया केरहाई टोला थाना सोहागपुर के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें- शहडोल से जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दो लोगों की मौके पर मौत

पुलिस ने बताया कि तीनों बालक स्कूल से घर वापस लौटे थे, उस दौरान उनके माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, जिसका फायदा बच्चों ने उठाया और समीप स्थित स्थानीय नाले में तीनों नहाने चले गए। उस दौरान गांव का ही एक और बच्चा वहां पहले से मौजूद था। ये तीनों जब गहरे पानी में नहा रहे थे, तो पहले से मौजूद बालक ने इन्हें नहाने से मना किया। लेकिन तीनों भाइयों ने उसकी बात नहीं मानी और नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए। इसमें डूबने से तीनों की मौत हो गई है। पहले से मौजूद बालक ने इन्हें डूबता देखा और गांव में आकर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों डूब चुके थे। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों भाइयों के शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से ही गांव में मातम फसरा है। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जिन तीनों की मौत हुई है उसमें दो सगे भाई एवं एक रिश्ते का भाई शामिल है। घटना गांव के नाले में हुई है। जो मृतकों के घर से नजदीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed