फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Theft in Chituhala Panchayat building, thief took away goods worth thousands, case registered

Shahdol News: चिटुहला पंचायत भवन में चोरी, हजारों का सामान ले उड़ चोर, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Sat, 30 Nov 2024 05:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

अज्ञात चोरों ने चिटुहला पंचायत भवन और वहीं स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर वहां से हजारों रुपयों का सामान चुरा लिया। पंचायत सचिव ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
Shahdol News: Theft in Chituhala Panchayat building, thief took away goods worth thousands, case registered
बुढार थाना क्षेत्र की घटना

विस्तार

बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम चिटुहला स्थित ग्राम पंचायत भवन में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। हालांकि, चोरों ने पंचायत भवन में रखे दस्तावेजों को नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना के बाद पंचायत सचिव जनार्दन प्रसाद शर्मा ने बुढार थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चोरों ने पंचायत भवन और उसी परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाया। चोरों ने सभी कक्षों के ताले तोड़े और वहां रखी बड़ी एलसीडी टीवी, एक कम्प्यूटर सीपीयू, 50 गिलास, स्टील की थाली, बाल्टी और एक व्हील चेयर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पंचायत भवन में ताले टूटे हुए पाए गए और बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला भी टूटा हुआ था। सुबह जब पंचायत सचिव ने पंचायत भवन का दौरा किया, तो उन्होंने देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान गायब था।
विज्ञापन


घटना के बाद पंचायत सचिव ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में धारा 331(4), 305 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामवासियों में इस चोरी की घटना को लेकर भय का माहौल है। उन्हें डर है कि पंचायत भवन के बाद चोर अब आमजन के घरों को भी निशाना बना सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही चोर पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed