फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Theft of four lakh rupees revealed after two years, a bag full of jewelery was stolen from the car

Shahdol: चार लाख की चोरी का दो साल बाद खुलासा, ढाबे पर चाय पीने रुके परिवार की कार से चुराया था गहनों भरा बैग

Wed, 22 May 2024 08:00 AM IST
शहडोल ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2024 08:00 AM IST
सार

दो साल पहले छत्तीसगढ़ के एक परिवार के साथ हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
Shahdol: Theft of four lakh rupees revealed after two years, a bag full of jewelery was stolen from the car
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले की देवलोंद थाना पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने दो साल पहले हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त टीम ने चार लाख की चोरी का खुलासा किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शहडोल ने जिले में हुई चोरियों को ट्रेस करने एवं आरोपियों को पकड़ने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। घटना के संबंध में देवलोंद थाना पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल 2022 को प्रयागराज (उ.प्र.) से लौट रहा चिरमिरी छत्तीसगढ़ का एक साहू परिवार, गुरुकृपा ढाबे बुढ़वा तिराहा समधिन नदी के पास चाय पीने के लिए रुका था। परिवार के लोग चाय पीने लगे इसी दौरान कार से उनका हैंडबैग चोरी हो गया था, इसमें एक नेकलेस सेट, पांच सोने की अंगूठियां, पेंडन सेट, सोने के कान के टॉप्स, 3 जोड़ी सोने का झुमका-कनचढ़ी, एक मोबाइल था। इसकी कुल अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये थी।
विज्ञापन


थाना देवलोंद एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का पुनः निरीक्षण कर, ढाबे के समस्त कर्मचारियों से पूछताछ की एवं चोरी गए सोने के आभूषण के संबंध में आभूषण व्यापारियों से जानकारी प्राप्त की। मुखबिर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदेही सलमान खान को हिरासत में लिया गया और उससे सघन पूछताछ की गई। उसने आखिर में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके कब्जे से नेकलेस, एक सोने का पेंडल, अंगूठियां, टॉप्स, झुमका कनचढ़ी, मोबाइल एवं 3500 रुपए नगदी बरामद किए गए। आरोपी सलमान खान पिता शम्सुदीन खान निवासी चचाई बाणसागर थाना देवलोंद जिला शहडोल को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed