{"_id":"67dbb8c5ed5c7a24c2034f85","slug":"theft-of-more-than-5-lakhs-in-1-hour-incident-in-byahari-police-station-area-thieves-escaped-with-four-lakh-cash-and-jewellery-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2743946-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: एक घंटे में पांच लाख से अधिक की चोरी, चार लाख नकद और जेवर लेकर फरार हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: एक घंटे में पांच लाख से अधिक की चोरी, चार लाख नकद और जेवर लेकर फरार हुए चोर
Thu, 20 Mar 2025 07:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 07:26 PM IST
सार
पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर की चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, नकद रुपये पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना कि अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
आलमारी में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी दिनदहाड़े तो कभी सुने घर में चोरी लगातार हो रही है। अब एक मामला सामने आया है, जिसमें शाम सात बजे से आठ के बीच घर में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दे दिया है। घर में रखे नकद चार लाख रुपये और एक किलो चांदी तथा सोने के जेवर लेकर चोर रफू चक्कर हो गए। घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के न्यू बरौंधा की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीड़ित कैलाश कुशवाहा ब्यौहारी के न्यू बरौंधा वार्ड नंबर नौ में रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि वह जबलपुर में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को पत्नी के साथ देखने गए थे। घर में पीड़ित की मां और बच्चे मौजूद थे। बीती शाम सात बजे मां बच्चों को लेकर पड़ोस में स्थित भाई के घर में खाना खिलाने के लिए ले गई। उसी समय अचानक लाइट गोल हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चीते के जबड़े से बेटे को बचा लाई मां, करीब 10 मिनट तक लड़ी, बच्चे को लगे 120 टांके
विज्ञापन
लाइट आते ही पीड़ित की मां वापस घर पहुंची तो घर में लगे दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर में रखे नकद चार लाख रुपये और चांदी के जेवर जिसका वजन एक किलो और सोने का झुमका चोरी हो गया था। महज एक घंटे में यह चोरी की वारदात हुई है।
यह भी पढ़ें: विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करें...कोर्ट का आदेश
कैलाश ने बताया कि उसके भाई का घर उसके घर से सटा हुआ है। घर में बच्चे और मां थी, जिन्हें खाना खिलाने के लिए मां बगल में स्थित भाई के घर गई तो उन्होंने घर के दरवाजे में ताला लगाया था। जिसे तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित के अनुसार, वह सब्जी का व्यापारी है और व्यापारियों को देने के लिए उसने नकद इतनी बड़ी रकम घर में रखी हुई थी। उसने सोचा कि वह जबलपुर से आने के बाद यह रकम व्यापारियों को दे देगा, जिसे चोरों ने चोरी कर ली है।
पीड़ित के अनुसार, उसके घर में लगभग पांच लाख से अधिक की चोरी हुई है। वहीं, पुलिस ने सोने चांदी के जेवर की चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि नकद रुपये पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना कि अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
