{"_id":"67a45a730e381a7f0903e0ca","slug":"theft-incident-took-place-again-in-ward-number-7-of-budhar-police-station-area-the-thief-absconded-with-cash-and-gold-and-silver-jewellery-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2598727-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: वार्ड नंबर सात में फिर हुई चोरी की वारदात, नगद रुपये के साथ सोने और चांदी के जेवरात ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: वार्ड नंबर सात में फिर हुई चोरी की वारदात, नगद रुपये के साथ सोने और चांदी के जेवरात ले गए चोर
Thu, 06 Feb 2025 01:08 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:08 PM IST
सार
थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि यह चोरी लाखों रुपए की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। चोरी की वारदात का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बुढार थाना क्षेत्र में हुईं चोरी
विस्तार
शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात हो गई। घर के दूसरे कमरे में परिवार के सदस्य मौजूद थे, तभी चोर एक कमरे में घुसा और वहां रखी पेटी को बाहर ले गया। पेटी में रखे नगद रुपए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। घटना बीती रात की है, जिसका खुलासा गुरुवार सुबह हुआ। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुढार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले श्रवण भट्ट के घर यह चोरी की वारदात हुई। श्रवण भट्ट कलरी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घर के सभी लोग दूसरे कमरे में मौजूद थे। बीती रात परिवार का एक सदस्य रेलवे स्टेशन अपने रिश्तेदार को लेने गया था। उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और रेलवे स्टेशन चला गया। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से रिश्तेदार को लेकर आने के बाद सब सो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उन्हें कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। कमरे में रखी पेटी से 80 हजार से अधिक रुपए और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने बताया कि चोरपेटी को उठाकर बाहर ले गए और उसे खोलकर नगद और जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि यह चोरी लाखों रुपए की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। चोरी की वारदात का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
