फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The team reached the village to repair the electricity fault, they stopped and abused

Shahdol News: बिजली फॉल्ट सुधारने पहुंचे कर्मचारियों से अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज

Thu, 26 Sep 2024 01:48 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:48 PM IST
सार

गांव में बिजली का फॉल्ट सुधारने गई टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। बुढ़ार अभियंता की शिकायत पर एक आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।  

 

विज्ञापन
The team reached the village to repair the electricity fault, they stopped and abused
बुढार थाना क्षेत्र में हुई घटना

विस्तार

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के सरई कापा गांव में बिजली विभाग की टीम जब फाल्ट सुधारने पहुंची, तो शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों से गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। एमपीईबी बुढार के अभियंता सुखबदन प्रसाद विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना के दौरान बिजली विभाग की टीम जेई के निर्देश पर फाल्ट सुधारने के लिए गांव पहुंची थी। तभी आरोपी विक्रम प्रसाद मिश्रा ने बिजली विभाग के वाहन को रास्ते में रोककर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और उनके कार्य में बाधा डाली।
विज्ञापन


अभियंता ने बुढार पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि विक्रम प्रसाद मिश्रा, जो सरई कापा गांव का निवासी है, का बिजली बिल 6,000 रुपये से अधिक बकाया है। हालांकि, टीम गांव में केवल फाल्ट सुधारने पहुंची थी, लेकिन आरोपी को यह भ्रम हो गया कि उसका कनेक्शन काटने के लिए टीम आई है। इसी वजह से उसने कर्मचारियों को वाहन सहित वापस लौटने के लिए कहा, और जब कर्मचारियों ने फाल्ट सुधारने का उद्देश्य बताया, तब भी वह मानने को तैयार नहीं हुआ और गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने अभियंता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed