{"_id":"67487bd6c38b6e3c180d2265","slug":"the-speeding-car-came-on-the-wrong-side-the-bike-rider-went-out-of-control-and-entered-the-drain-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2363152-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तेज रफ्तार कार आ गई रॉन्ग साइड, बाइक सवार अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तेज रफ्तार कार आ गई रॉन्ग साइड, बाइक सवार अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसे
Thu, 28 Nov 2024 08:21 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:21 PM IST
सार
धनपुरी-बुढार मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से बाइक सवारों को ठोकर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार नाली में गिर गए और घायल हो गए। हादसा मंगलवार शाम को हुआ। कार चालक गलत साइड से आ रहा था, जब दोनों बाइक सवारों को टक्कर लगी। पुलिस ने कार चालक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर घायल और बाइक
विस्तार
एक तेज रफ़्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को ठोकर मार दी। इससे वह नाली में जा गिरे। बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को चोट आई है। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे के आसपास थाना धनपुरी से महज पांच सौ मीटर दूरी पर धनपुरी-बुढार मुख्य मार्ग पर हुई। सड़क में गलत साइड से आ रहे कार चालक की ठोकर से दो अलग-अलग बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सफ़ेद रंग की कार धनपुरी से बुढार की ओर आ रही थी, जबकि मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 65 एमए 7634 में सवार दो व्यक्ति बुढार से धनपुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नरगड़ा बैरियर के आगे कार अनियंत्रित होकर गलत साइड आ गई और तभी सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को कार से ठोकर लग गई। इनमें से एक बाइक में सवार दोनों व्यक्ति गाड़ी से गिरते ही नाली में जा गिरे। वहीं पीछे आ रही एक अन्य बाइक सवार को भी हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
नाली में गिरे दोनों व्यक्तियों को लोगों ने बाहर निकाला। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कार चालक को थाने ले जाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धनपुरी से बुढार की और आ रही कार के चालक से अचानक गाड़ी बहकी और गलत साइड आ गई। तभी सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को गाड़ी से जोरदार ठोकर लगी। इससे वह बगल में मौजूद नाली में जा गिरे। बाइक सवार घायल अनूपपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बहरहाल पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए वहां वाहनों की दोनों ओर भीड़ लग गई। हालांकि लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों को निकलने का रास्ता दे दिया ताकि सड़क में जाम की स्थिति निर्मित न होने पाए।
