फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The mother went to the SP and said that her daughter had run away from home and the neighbours

Shahdol: 15 साल की बेटी बार-बार गायब, दो बार मिली…फिर गायब! मां पुलिस की शरण में; क्या है मामला?

Thu, 27 Nov 2025 02:49 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 27 Nov 2025 02:49 PM IST
सार

Shahdol: मां पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और एसपी से मदद की गुहार लगाई है। मां का कहना है कि मेरी पुत्री बार-बार पड़ोस में रहने वाले युवक के घर रहने चली जाती है। अब वो लोग उससे धान कटवा रहे हैं।

विज्ञापन
The mother went to the SP and said that her daughter had run away from home and the neighbours
पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाती मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय किशोरी के बार-बार घर से लापता होने और पड़ोसी युवक के घर जाने से परिवार और पुलिस दोनों असमंजस में हैं।

विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले किशोरी अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। अंततः परिवार पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी को खोज निकाला और विधि अनुरूप परिजनों को सौंप दिया। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। किशोरी दो दिन अपने घर पर रही और फिर दोबारा उसी पड़ोसी युवक के घर चली गई। परिवार परेशानी में फिर थाने पहुंचा। पुलिस ने दूसरी बार दबिश देकर किशोरी को उसी स्थान से बरामद किया और पुनः परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें; सीएम मोहन यादव ने मंत्री को कालेज का दौरा करने के दिए निर्देश, सुनी जाएगी छात्रों की बात    

विज्ञापन
विज्ञापन

परंतु किशोरी अब तीसरी बार घर से चली गई है। मां ने इससे परेशान होकर पुलिस अधीक्षक (SP) के कार्यालय जाकर मदद की गुहार लगाई। मां का कहना है कि उनकी बेटी पड़ोसी युवक के यहां रह रही है और उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उससे मजदूरी करवाई जा रही है।

जैतपुर थाना प्रभारी जियाउल हक ने बताया कि पहली बार शिकायत मिलते ही अपराध दर्ज किया गया था और किशोरी को दस्तयाब कर परिवार को सौंपा गया था। कुछ दिनों बाद वह फिर गायब मिली और दूसरी बार भी उसे बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया गया। बयान के दौरान किशोरी ने कहा था कि वह अपनी मर्जी से गई थी और किसी ने उसे जबरन नहीं ले गया। ऐसे में पुलिस की कार्यवाही सीमित हो गई।

फिलहाल किशोरी पुनः पड़ोसी युवक के घर में होने की आशंका है और मां लगातार अधिकारियों के दरवाजे पर न्याय की मांग कर रही है। पुलिस परिजन और किशोरी के बयान व परिस्थितियों को समझते हुए आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है, ताकि बच्ची की सुरक्षा के साथ परिवार को भी उचित समाधान मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed