{"_id":"67cb2a23f5d29a1914061590","slug":"the-miscreants-shot-at-the-businessman-returning-from-the-market-with-the-intention-of-looting-he-showed-courage-even-after-being-shot-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2703698-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: हाट बजार से लौट रहे व्यापारी पर बदमाशों ने लूट की नीयत से चलाई गोली, पीड़ित ने ऐसे दिखाई हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: हाट बजार से लौट रहे व्यापारी पर बदमाशों ने लूट की नीयत से चलाई गोली, पीड़ित ने ऐसे दिखाई हिम्मत
Fri, 07 Mar 2025 10:56 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:56 PM IST
सार
चौकी प्रभारी आशीष झरिया मौके पर पहुंच गए हैं और पड़ताल कर रहे हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि हाट बाजार से लौट रहे व्यापारी एवं उसके साथी को पैर में गोली लगी है। दोनों का उपचार चल रहा है, बदमाशों का पता तलाश जारी है।
विज्ञापन
केशवाही क्षेत्र में हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के हाट बजार से लौट रहे व्यापारी पर गोली चलाकर अज्ञात हमलावर फरार हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, गोली लगने के बाद भी व्यापारी रुक नहीं और 1 किलोमीटर तक बाइक चलाकर बस्ती पहुंचे,और लोगों से मदद मांगी, हमलावर कुछ दूर तक व्यापारी का पीछा करते रहे, लेकिन उन्हें यह समझ आ गया कि अब वह पकड़े जाएंगे, गोली लगने के बाद भी व्यापारी रुक नहीं रहे हैं और बस्ती की ओर भाग रहे हैं। इसे देख बदमाश फरार हो गए। घटना केशवाही क्षेत्र के सकरा पुलिया के पास हुई है। हॉट बाजार से लौटते समय सोने के व्यापारी पर गोली चलाई गई है। व्यापारी का एक साथ ही भी घायल हुआ है। यह घटना लूट की नीयत से की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार केशवाही चौकी के गिरवा गांव में हर शुक्रवार को हाट बाजार लगती है, जिसमें हर एक समान की खरीदी बिक्री के लिए दूर दराज से व्यापारी एवं लोग पहुंचते हैं। पुलिस ने बताया की आज शुक्रवार को हाट बाजार में केशवाही के रहने वाले प्रिंस सोनी एवं राजेश सिंह बारगाही सोने चांदी के जेवरात लेकर बाजार गिरवा पहुंचे थे।
विज्ञापन
बाजार खत्म होने पर शुक्रवार की रात तकरीबन 9:00 बजे वह दोनों अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर घर केशवाही के लिए निकले तभी, सकरा पुलिया के पास सफेद रंग की रेसर बाइक में सवार दो बदमाशों ने व्यापारी के पास रखे नगद रुपए से भरा बैग एवं जेवरात लूटने के प्रयास से आरोपियों ने व्यापारियों पर गोली दाग दी और उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन व्यापारी के पास सोने चांदी के जेवरात से भरा बैग एवं नगद रुपए काफी मात्रा में मौजूद था। जिसको लेकर गोली लगने के बाद भी व्यापारी ने अपनी मोटरसाइकिल नहीं रोकी और जख्मी हालत पर व्यापारी एवं उसका साथी सकरा बस्ती तक पहुंच गए, और चिल्ला चिल्ला कर लोगों से मदद मांगने लगे, तभी बदमाशों ने यह सब देख लिया,और बदमाश डर कर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रिंस सोनी एवं राजेश सिंह के पैर में गोली लगी है,हमलावरों ने दो गोलियां चलाई हैं जिसमें दोनों लोग घायल हुए हैं, प्रिंस सोनी सोने चांदी का व्यापार करते हैं और उनके साथ राजेश सिंह रहते है। घायल व्यापारियों ने सकरा बस्ती पहुंच लोगों को आवाज दी, कुछ लोग सड़क पर ही टहल रहे थे, खून से लथपथ व्यापारियों को देख लोग दौड़ पड़े और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
जानकारी लगने के बाद चौकी प्रभारी आशीष झरिया मौके पर पहुंच गए हैं, और पड़ताल कर रहे हैं, चौकी प्रभारी ने बताया कि हाट बाजार से लौट रहे व्यापारी एवं उसके साथी को पैर में गोली लगी है, दोनों का उपचार चल रहा है। बदमाशों की पता तलाश जारी है। लूट की नीयत से हमलावरों ने गोली चलाई थी।
