फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The miscreants attacked the Shahdol forest guard and freed the vehicle

Shahdol News: खनिज का अवैध परिवहन रोका, वनपाल पर हमला कर वाहन छुड़ा ले गए बदमाश, जानें मामला

Fri, 11 Jul 2025 10:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 11 Jul 2025 10:39 PM IST
सार

शहडोल में कार्यवाहक वनपाल के साथ मारपीट कर पांच आरोपी अवैध मुरुम परिवहन के दौरान जब्त किए गए दो ट्रक छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
The miscreants attacked the Shahdol forest guard and freed the vehicle
डिपो के अंदर गाली गलौज करता आरोपी युवक।

विस्तार

शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नरसरहा में एक वनकर्मी के साथ दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। कार्यवाहक वनपाल विजय कुमार प्रजापति पर हमला करने के आरोप में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ये आरोपी वनपाल पर हमला कर जब्त किए गए वाहन डिपो के अंदर से लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विजय कुमार प्रजापति ने अवैध रूप से मुरुम परिवहन कर रहे दो मिनी ट्रकों को पकड़ा था, जिनके नंबर MP18GA4623 और MP65GA2186 हैं। इन ट्रकों के चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे,  जैसे ही वनकर्मी ने वाहनों को रोका, चालक मौके से फरार हो गए। इसके बाद वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जा रही थी, तभी आरोपी लकी उर्फ आकाशदीप साहू, अमन रिछारिया, विजय प्रजापति, अनुराग मिश्रा और भोले यादव वहां पहुंचे और वनपाल के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी। आरोपियों ने मारपीट कर उनका मोबाइल छीन लिया और उसे जमीन पर पकटकर तोड़ दिया। आरोपियों ने वनपाल को धमकी भी दी कि अगर वह उनके काम में हस्तक्षेप करते रहे, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वनपाल को धमकी देने के बाद आरोपी दोनों वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  गर्भवती महिला लीला ने की सड़क की मांग, भाजपा सांसद बोले- तारीख बताओ... उठवा लेंगे; मंत्री भी यह कह गए
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय कुमार प्रजापति ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद रेंजर शहडोल, रामनरेश विश्वकर्मा ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली थाने में की। रेंजर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मुरुम परिवहन संबंधी दस्तावेज नहीं होने पर दो दिन पहले नरसरहा के पास चेकिंग के दौरान ये वाहन पकड़े गए थे। इसी बीच कुछ लोग आए और सहायक वनपाल के साथ मारपीट करते हुए उनका मोबाइल तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: युवक पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद को लेकर चले लाठी, डंडे और टंगी; एक गंभीर घायल

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed