फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deadly attack on a youth: Dispute over land, sticks used and hanging

Shahdol News: युवक पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद को लेकर चले लाठी, डंडे और टंगी; एक गंभीर घायल

Fri, 11 Jul 2025 05:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 11 Jul 2025 05:54 PM IST
सार

शहडोल के कनाडी कला गांव में पेट्रोल पंप का निर्माण करा रहे युवक पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और टंगी से हमला किया गया। यह हमला जमीन विवाद के चलते किया गया, इस दौरान हमलावरों ने लूट भी की।

विज्ञापन
Deadly attack on a youth: Dispute over land, sticks used and hanging
हमला करते आरोपी और बचने का प्रयास करता युवक।

विस्तार

मप्र के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कनाडी कला गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। पीड़ित कपिलदेव गुप्ता अपनी पट्टे की वैध भूमि पर पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य करवा रहे थे, इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गर्भवती महिला लीला ने की सड़क की मांग, भाजपा सांसद बोले- तारीख बताओ... उठवा लेंगे; मंत्री भी यह कह गए
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार हमला करने वालों में गांव के हनुमा कोल, विष्णु कोल और लालबाबू कोल शामिल हैं। तीनों ने उस पर लाठी, डंडों और टांगी से हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित कपिल के सिर, नाक और कंधे पर गहरी चोटें आई हैं। कपिल गुप्ता ने बताया, मैंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन आरोपी मुझ पर तब तक हमला करते रहे जब तक वह वहां से निकल नहीं गया। इस दौरान मोती साहू नाम का एक व्यक्ति कपिल का बैग लेकर मौके से फरार हो गया। शुरुआत में कपिल ने बैग चोरी की रिपोर्ट नहीं कराई, लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर उन्होंने जान से मारने का प्रयास करने और लूट की शिकायत की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है, उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed