फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Car of a family returning from Kumbh bath meets with an accident, elderly woman dies

Shahdol News: कुंभ स्नान से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, बुजुर्ग महिला की मौत, पांच घायल

Wed, 19 Feb 2025 10:56 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 10:56 AM IST
सार

घटना की सूचना सड़क से गुजर रहे वाहन चालक ने पुलिस और एंबुलेंस को दी, जिसके बाद डायल 100 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार परिवार शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के कटकोना गांव का निवासी था।

विज्ञापन
Shahdol News: Car of a family returning from Kumbh bath meets with an accident, elderly woman dies
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक मृतक महिला का पुत्र है। घटना बुधवार की तड़के 4 बजे घुनघुटी के पास हुई। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे एक वाहन चालक ने मामले की जानकारी पुलिस की डायल 100 व 108 एंबुलेंस को दी। जानकारी लगने के बाद एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यालय से सटे गांव घुनघुटी में बुधवार की सुबह 4 बजे अर्टिका कार में सवार परिवार के 6 सदस्य जो शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के कटकोना के रहने वाले हैं। कुंभ स्नान कर प्रयागराज से घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुसुम सिंह पति अरविंद सिंह (60) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में उपेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह,आशा सिंह, सुशील एवं सविता सिंह गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उमरिया से शहडोल की ओर एक कार में सवार परिवार आ रहा था। तभी उसने घटना देख मामले की जानकारी पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी,। जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहीं बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। चालक और कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल हैं, जो कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। वहीं बुजुर्ग महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया ह। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घायलों के परिजनों के अनुसार परिवार कुछ दिन पहले ही कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गया हुआ था। परिवार रीवा होकर शहडोल आ रहा था। तभी एक रिश्तेदार को छोड़ने कटनी जाना पड़ा और कटनी से लौटते वक्त ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed