{"_id":"69fab3ce25d9e8791f0e3bed","slug":"suspended-police-officer-beaten-publicly-by-female-chaat-operator-video-goes-viral-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4247940-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सस्पेंशन भी नहीं सुधार पाया आदत! निलंबित सिपाही को महिला ने बीच सड़क 'धोया', वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सस्पेंशन भी नहीं सुधार पाया आदत! निलंबित सिपाही को महिला ने बीच सड़क 'धोया', वायरल हुआ वीडियो
Wed, 06 May 2026 11:13 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:13 AM IST
सार
शहडोल में राजेंद्र टॉकीज के पास एक निलंबित पुलिसकर्मी की महिला ने बीच सड़क पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिसकर्मी रिंकू सिंह चाट ठेला लगाने वाली महिला से बदसलूकी कर रहा था, जिसके विरोध में विवाद बढ़ा और महिला ने आत्मरक्षा में हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला ने निलंबित पुलिसकर्मी को सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र टॉकीज के पास मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक निलंबित पुलिसकर्मी की बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
महिला से बदसलूकी के आरोप, बीच सड़क शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, एसपी बंगले के पास चाट का ठेला लगाने वाली महिला से पुलिसकर्मी रिंकू सिंह कथित तौर पर बदसलूकी कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो मामला बढ़ गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी रिंकू सिंह की बीच सड़क ही जमकर पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि रिंकू सिंह उससे अभद्र व्यवहार कर रहा था, जिसके चलते उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया।
मौके पर जुटी भीड़, मचा हंगामा
घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और स्थिति कुछ देर के लिए बेकाबू हो गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला काफी बढ़ चुका था और सड़क पर हंगामे का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने रिंकू सिंह को अपने साथ थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहले से निलंबित है आरोपी पुलिसकर्मी
बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह पहले से ही पुलिस लाइन में फायरिंग से जुड़े एक मामले में निलंबित चल रहा है और विभागीय जांच का सामना कर रहा है। पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बीच सड़क पर हंगामा हो रहा है और लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

पढ़ें: इंदौर में गहराया जलसंकट, कॉलोनियों से लेकर बस्तियों तक होता है पानी के टैंकरों का इंतजार