{"_id":"6abfd3d761253cf25e0a3aaf","slug":"son-kills-father-with-an-axe-in-beohari-dispute-arose-while-working-in-the-field-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4791587-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र का खूनी विवाद: कुल्हाड़ी मारकर ले ली बेटे की जान, खेत में काम के दौरान बहस हुई तो गर्दन पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र का खूनी विवाद: कुल्हाड़ी मारकर ले ली बेटे की जान, खेत में काम के दौरान बहस हुई तो गर्दन पर किया वार
Fri, 02 Oct 2026 11:21 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:21 PM IST
सार
शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में खेत में काम करने के दौरान पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, नंद कुमार ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से बेटे सिंह राज सिंह गोंड (28) पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया में शुक्रवार शाम पिता-पुत्र के बीच चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। खेत में काम करने के दौरान हुए विवाद में पिता ने अपने 28 वर्षीय बेटे पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले पर गंभीर वार लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सिंह राज सिंह गोंड (28) निवासी ग्राम कोठिया के रूप में हुई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक और उसके पिता नंद कुमार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी अभिषेक मिश्रा के अनुसार दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आए दिन दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रसिक दुलारी मौत: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर
विज्ञापन
शुक्रवार शाम सिंह राज सिंह घर के पास स्थित खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि नंद कुमार ने कुल्हाड़ी से बेटे के गले पर हमला कर दिया। इसके बाद भी उसने कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण सिंह राज सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर ब्यौहारी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पिता वहां से फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद वह जंगल की ओर भाग गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी रिषभ झारी और थाना प्रभारी अभिषेक मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों और जंगल क्षेत्र में उसकी तलाश कर रही है। घटना के पीछे पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की पुलिस जांच कर रही है।
