फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: The husband pacified the angry wife by offering tomatoes know the matter

Shahdol: रूठी पत्नी को पति ने टमाटर भेंट कर मनाया, बिना पूछे सब्जी में न डालने का वादा भी किया, जानें मामला

Sat, 15 Jul 2023 01:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 01:03 PM IST
सार

शहडोल जिले में पति के सब्जी में टमाटर डालने से नाराज होकर पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। अब रूठी पत्नी को पति ने टमाटर भेंट कर मनाया है और साथ ही भविष्य में बिना पूछे टमाटर न डालने का वादा किया है।

विज्ञापन
Shahdol: The husband pacified the angry wife by offering tomatoes know the matter
पति ने रूठी पत्नी को टमाटर भेंट कर मनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दो दिन पहले एक अजब-गजब मामला आया था, यहां एक पत्नी सब्जी में पति के टमाटर डालने से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। वहीं अब जिस टमाटर ने घर तोड़ा था उसी की बदौलत एक बार फिर घर आबाद हो गया है। टमाटर डालने से नाराज पत्नी को पति ने टमाटर भेंट कर फिर से मना लिया है और घर वापस आ गई है। 
विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेमहौरि में रहने वाले संजीव कुमार वर्मा एक छोटा सा ढाबा और टिफिन सेंटर चलाते हैं। 12 जुलाई को खाना बनाते समय उन्होंने सब्जी में तीन टमाटर डाल दिए थे, जिसके बाद उनकी पत्नी आरती काफी नाराज हो गई थी और घर छोड़कर अपनी बहन के घर उमरिया चली गई थी। संजीव ने आरती को मनाने और घर छोड़कर जाने से रोकने के लिए कभी टमाटर का उपयोग न करने की कसम भी खाई थी, लेकिन उसके बाद भी आरती ने संजीव की बात नहीं मानी थी और वह अपनी बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन


पति ने पत्नी को भेंट किए टमाटर
पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद संजीव ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरती से बात कर के उसे समझाया था और पुलिस की समझाइश के बाद अब आरती एक बार फिर अपने पति संजीव के घर वापस आ गई हैं। वहीं संजीव ने पत्नी की नाराजगी दूर करने के लिए उसे टमाटर भेंट किए हैं। साथ ही आरती से बिना पूछे कभी भी टमाटर का इस्तेमाल न करने का वादा भी किया है। धनपुरी थाना प्रभारी का कहना है कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। महिला ऊर्जा डेस्क के माध्यम से दोनों के बीच सुलह करा दी है, अब पत्नी घर जाने को तैयार है। बता दें, देशभर में इन दिनों अपनी बढ़ती कीमतों के चलते टमाटर सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed