{"_id":"65afd742786b909e4a0bf244","slug":"shahdol-news-three-vicious-thieves-caught-by-police-used-to-target-deserted-houses-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, सूने मकान को बनाते थे निशाना, लाखों का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, सूने मकान को बनाते थे निशाना, लाखों का माल बरामद
Tue, 23 Jan 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 Jan 2024 08:42 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने दो सूने मकान पर धावा बोलकर गृहस्थी का सामान चुरा ले गए। फरियादियों की शिकायत पर पुलिस ने तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल में अमलाई थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सूने घर का ताला तोड़कर चोरी मामले पर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एक नाबालिग चोर सहित दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया है कि सुने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की गई, जिसमें सफलता हाथ लगी है।अमलाई थाना क्षेत्र के धनपुरी नंबर तीन की रहने वाली सुनीता बाई अपने पति के इलाज के लिए बिलासपुर गई थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे गृहस्थी का सामान एलईडी टीवी, एक मोटर साइकिल, ट्राली बैग, प्रेस आदि सामग्री चोरी कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
इसी तरह धनपुरी नंबर 3 वार्ड नंबर 14 की रहने वाली मनीषा सिंह के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे गृहस्थी का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। जब दोनों लोग घर वापस आए तो देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और गृहस्थी का सामान लेकर चोर रफू चक्कर हो गए है।
विज्ञापन
मामले की शिकायत अमलाई थाने में की गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पड़ताल में जुट गई। पड़ताल के दौरान पुलिस को चोरों के जानकरी मिली, जिस पर अमलाई पुलिस ने एक नाबालिग चोर सहित चोर सुमित सोनी व अंकित चौहान को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के चार लाख से अधिक की सामग्री जब्त कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमलाई जेपी शर्मा के साथ उनकी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
