Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major counterfeit currency operation busted; five suspects arrested with fake notes worth ₹8.71 lakh

एमपी: शहडोल में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार; 8.71 लाख की जाली करेंसी बरामद

Sat, 07 Nov 2026 10:34 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 10:34 PM IST
सार

शहडोल में खैरहा थाना पुलिस ने जाली नोट छापने और बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 8.71 लाख रुपये के 1803 जाली नोट, एक प्रिंटर और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

विज्ञापन
Major counterfeit currency operation busted; five suspects arrested with fake notes worth ₹8.71 lakh
पुलिस घेरे में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में जाली भारतीय करेंसी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खैरहा थाना पुलिस ने जाली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 और 200 रुपये के कुल 1803 जाली नोट बरामद किए गए हैं। जब्त जाली करेंसी की कीमत 8 लाख 71 हजार 700 रुपये बताई गई है। इसके अलावा जाली नोट छापने में इस्तेमाल किया जा रहा एक प्रिंटर और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम छिरहटी के जंगल में कुछ लोग जाली भारतीय करेंसी के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से जाली भारतीय करेंसी के नोट बरामद हुए। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल किया जा रहा प्रिंटर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 रुपये के 1702 और 200 रुपये के 101 जाली नोट बरामद किए हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद सिंह (28), निवासी ग्राम अर्जुली, थाना खैरहा, जिला शहडोल, मनीष कुमार सिंह (33), निवासी डिंडौरी, अनिल कुमार उरैती (36), निवासी ग्राम लालपुर, थाना गाड़ासरई, नहने सिंह मरकाम (54) और शरद सिंह मरावी (34), दोनों निवासी ग्राम बोंदर, थाना गाड़ासरई, जिला डिंडौरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जाली नोट कहां छापे जा रहे थे और इन्हें किन क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। यह कार्रवाई एसडीओपी धनपुरी विकास पांडेय के नेतृत्व में खैरहा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी और उनकी टीम ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed