फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Three vicious thieves caught by police used to target deserted houses

Shahdol News: तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, सूने मकान को बनाते थे निशाना, लाखों का माल बरामद

Tue, 23 Jan 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 08:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने दो सूने मकान पर धावा बोलकर गृहस्थी का सामान चुरा ले गए। फरियादियों की शिकायत पर पुलिस ने तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Shahdol News Three vicious thieves caught by police used to target deserted houses
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में अमलाई थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सूने घर का ताला तोड़कर चोरी मामले पर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एक नाबालिग चोर सहित दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया है कि सुने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की गई, जिसमें सफलता हाथ लगी है।अमलाई थाना क्षेत्र के धनपुरी नंबर तीन की रहने वाली सुनीता बाई अपने पति के इलाज के लिए बिलासपुर गई थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे गृहस्थी का सामान एलईडी टीवी, एक मोटर साइकिल, ट्राली बैग, प्रेस आदि सामग्री चोरी कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


इसी तरह धनपुरी नंबर 3 वार्ड नंबर 14 की रहने वाली मनीषा सिंह के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे गृहस्थी का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। जब दोनों लोग घर वापस आए तो देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और गृहस्थी का सामान लेकर चोर रफू चक्कर हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत अमलाई थाने में की गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पड़ताल में जुट गई। पड़ताल के दौरान पुलिस को चोरों के जानकरी मिली, जिस पर अमलाई पुलिस ने एक नाबालिग चोर सहित चोर सुमित सोनी व अंकित चौहान को  गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के चार लाख से अधिक की सामग्री जब्त कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमलाई जेपी शर्मा के साथ उनकी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed