फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: When the man returned home after working as a labourer, he found the lock broken

Shahdol News: मजदूरी कर घर लौटा व्यक्ति तो टूटा मिला ताला, सोहगपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात

Sat, 04 Jan 2025 07:21 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 07:21 PM IST
सार

सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतवई में एक मजदूर के घर में चोरी की वारदात हुई। जब मजदूर काम से लौटकर घर आया, तो उसने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol News: When the man returned home after working as a labourer, he found the lock broken
सोहागपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतवई में एक सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों का सामान साफ कर दिया। जिस व्यक्ति के घर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया वह पेशे से मजदूर है। किसी तरह खून पसीना बहाकर गृहस्ती का सामान खरीदा था।और उसके घर चोरी हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज का चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
बताया गया कि यह चोरी एक मजदूर के घर में हुई है, जब वह दो वक्त की रोटी कमाने के लिए मजदूरी करने गया था। वह लौटा तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर के अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसके बाद उसने आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी और मामले की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है की देवीदिन बैगा के घर में यह चोरी की घटना हुई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था और घर में ताला लगा हुआ था, जब वह मजदूरी कर घर लौटा तो उसके घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर उसने जब देखा तो घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसे यह पता चल गया कि उसके घर में चोरी की घटना हुई है। देवी दिन ने पुलिस को बताया कि उसके घर में रखें पत्नी के दहेज के जेवरात एवं जमीन का पट्टा सहित आधार कार्ड तक चोरों ने चोरी कर लिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सूने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई है। मामला दर्ज कर जांच शुररू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed