{"_id":"65eb23b410a823eab00e3e5a","slug":"police-gave-election-training-to-crpf-personnel-administration-busy-preparing-for-lok-sabha-elections-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1487218-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: सीआरपीएफ कर्मियों को पुलिस ने दिया चुनावी प्रशिक्षण, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: सीआरपीएफ कर्मियों को पुलिस ने दिया चुनावी प्रशिक्षण, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन
Fri, 08 Mar 2024 08:45 PM IST
शहडोल ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 08:45 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है और तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीआरपीएफ की कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को कंट्रोल रूम के मीटिंग हॉल में चुनाव का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
शहडोल में सीआरपीएफ का प्रशिक्षण हुआ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है और तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीआरपीएफ की कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों को कंट्रोल रूम के मीटिंग हॉल में चुनाव का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में आज निर्वाचन ड्यूटी हेतु जिले को आवंटित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की कंपनी के अधिकरियों/कर्मचारियों को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में चुनाव प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में निष्पक्ष चुनाव संपादित कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। जिले की भौगोलिक परिस्थिति एवं प्रशासनिक ढांचे से उन्हें अवगत कराया गया। चुनाव के दौरान क्या करें, क्या ना करें, संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर किस तरह से कर्तव्यों का निर्वहन करें एवं अन्य संबंधित बिन्दुओ पर चर्चा कर समझाइश दी गई। साथ ही डियूटी के संबंध में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशो से अवगत कराया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडेन्ट संतोष कुमार, रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र कुशवाह एवं पुलिस ट्रेनर अभिमन्यु वर्मा समेत शहडोल पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।