फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: 3 bodies found in well deepen mystery, questions on police theory, families allege foul play

Shahdol News: कुएं में मिले तीन शवों से गहराया रहस्य, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 15 Apr 2026 03:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 03:42 PM IST
सार

कमता मोड़ पर कुएं से तीन युवकों के शव मिलने के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां और कार्रवाई इसे संदिग्ध बना रही हैं, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Shahdol News: 3 bodies found in well deepen mystery, questions on police theory, families allege foul play
फोटो में जहां लोग खड़े वहां पलटी कार, सामने कुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कमता मोड़ पर मंगलवार को कुएं से तीन युवकों के शव मिलने का मामला लगातार उलझता जा रहा है। पुलिस की ओर से पेश की जा रही कहानी न तो परिजनों को संतुष्ट कर पा रही है और न ही स्थानीय ग्रामीणों को। वहीं पुलिस अधिकारी एक मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए मामले की हर एंगल से जांच करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


घटनास्थल से देर रात केवल दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर ले जाना और आसपास कोई सर्चिंग न करना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस शुरू से ही इसे सड़क हादसा बता रही है लेकिन घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है।
विज्ञापन


पहचान पर उठे सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस ने कुएं से शव बाहर निकालने से पहले ही मृतकों की पहचान कैसे कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चेहरा स्पष्ट देखे बिना ही नाम सार्वजनिक कर दिए गए थे। इससे यह संदेह गहराता है कि क्या पुलिस को पहले से ही मृतकों की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात कार की जब्ती
घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है लेकिन सुबह होने से पहले ही पुलिस कार को जब्त कर थाने ले गई। सवाल यह है कि ऐसी क्या जल्दबाजी थी, जबकि अन्य मामलों में क्षतिग्रस्त वाहन कई दिनों तक मौके पर ही पड़े रहते हैं। मौके पर एक दूसरी कंपनी की लग्जरी कार भी खड़ी मिली, जो लॉक थी। इस कार के मालिक और उसकी मौजूदगी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं।

ये भी पढ़ें: Indore: वंदे मातरम का विरोध करने वाली दोनों महिला कांग्रेस पार्षदों पर केस दर्ज

हादसे की थ्योरी पर संशय
बताया जा रहा है कि बिना नंबर की कार कमता मोड़ पर पलटी थी, जबकि उससे करीब 60 फीट दूर कुआं है, जहां से शव मिले। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कार सवार भागे, तो वे सीधे कुएं की ओर ही क्यों गए। इसके अलावा हादसे के बावजूद कार के एयरबैग नहीं खुलना और दरवाजों का लॉक न होना भी संदेह पैदा करता है। पुलिस की यह थ्योरी कि तीनों युवक बिना चोट के बाहर निकलकर भागे और कुएं में गिर गए, कई लोगों को अविश्वसनीय लग रही है।

सर्चिंग नहीं होने पर सवाल
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे थे लेकिन कार और कुएं के बीच महज 50-60 फीट की दूरी होने के बावजूद आसपास कोई सर्चिंग नहीं की गई। सवाल यह भी है कि यदि युवक कुएं में गिरे तो उन्होंने बचाव के लिए आवाज क्यों नहीं लगाई। जानकारी के अनुसार डायल 112 को पहले कदौड़ी गांव में मारपीट की सूचना मिली थी। वहां से लौटने के बाद टीम अपने नोडल पॉइंट पर थी लेकिन फिर बिना किसी कॉल के कमता पहुंच गई। यह भी जांच का विषय बन गया है।


नकदी और बरामदगी में विरोधाभास
सूत्रों के मुताबिक कार में गांजे के साथ लाखों रुपये नकद थे लेकिन मौके से कोई रकम बरामद नहीं दिखाई गई। बाद में पुलिस ने मृतकों की जेब से एक लाख रुपये मिलने की बात कही, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

परिजनों का आरोप और आक्रोश
मृतकों की पहचान रोहित शर्मा, तनुज शुक्ला और सचिन सिंह बघेल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। एक महिला और एक युवक ने आरोप लगाया कि टीआई ने तीनों की हत्या करवाई है फिलहाल ये आरोप जांच का विषय हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तीनों मौतों के मामले में मर्ग कायम कर हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed