फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On the orders of SP, ganja worth 11.75 lakhs was seized in Shahdol

MP: एसपी के फरमान पर शहडोल में पकड़ाया पौने ग्यारह लाख का गांजा, उड़ीसा से यूपी जा रही थी खेप; एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2024 12:10 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2024 12:10 PM IST
सार

Shahdol News: यातायात एवं सोहागपुर पुलिस ने कोटमा तिराहे में नए हाईवे पर नाकेबंदी करके वाहन को रोकने के बाद चेकिंग के दौरान उसमें एक कुंटल से अधिक गांजा की खेप बरामद करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उक्त वाहन के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
On the orders of SP, ganja worth 11.75 lakhs was seized in Shahdol
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले के पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक के निर्देशन पर इन दिनों अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार की सुबह यातायात एवं सोहागपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ गांजा की एक बड़ी खेप जब्त की है।
विज्ञापन


एक बोलेरो वाहन में उड़ीसा से यूपी की ओर गांजा ले जाया जा रहा था, तभी यातायात एवं सोहागपुर पुलिस को मुखबिर के द्वारा इसकी जानकारी लगी। यातायात एवं सोहागपुर पुलिस ने कोटमा तिराहे में नए हाईवे पर नाकेबंदी करके वाहन को रोकनें के बाद चेकिंग के दौरान उसमें एक कुंटल से अधिक गांजा की खेप बरामद करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उक्त वाहन के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात पुलिस एवं थाना स्टाफ को मुखबिर के द्वारा जानकारी मिली थी कि बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एचडी 1981 में उड़ीसा से प्रयागराज की ओर गांजा ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को लेकर भागने की फिराक में था। यातयात एवं सोहागपुर पुलिस ने वाहन को चारों तरफ से घेर लिया और चेकिंग के दौरान वाहन की सीट के नीचे एवं वाहन के अंदर कुल 107 किलो मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमती 10 लाख 70 हजार है जिसे जब्त किया है। वाहन चालक देवाकर निसाद पिता दीपनारायण निसाद उम्र 24 वर्ष निवासी गढ़वा अहिरूला आजमगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के एक यादव नामक व्यक्ति के कहने में गांजा की खेप लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चालक एवं गांजा तस्कर यादव के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चालक को पुलिस ने इस प्रकार गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed