फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: District President accused of molesting a Dalit minor student

Shahdol News: जनपद सभापति पर लगा दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर एफआईआर

Sun, 21 Jul 2024 03:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2024 03:26 PM IST
सार

पीड़िता का कहना है कि सभापति उसे बहला फुसला कर पंचायत भवन ले गया और फिर अश्लील हरकते कर हुए छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह वह उसके चंगुल से बचकर वहां से भागी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shahdol News: District President accused of molesting a Dalit minor student
विक्रम सिंह जनपद सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में दलित नाबालिग छात्रा से जनपद सभा पति द्वारा पंचायत भवन में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जनपद सभापति के खिलाफ केस दर्ज किया है। वही, सभापति द्वारा नाबालिग को कॉल कर प्रपोज करने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली कॉलेज की एक छात्रा ने कल्याणपुर के रहने वाले जनपद सभापति विक्रम सिंह पर उसे पंचायत भवन बुलाकर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सभापति उसे बहला फुसला कर पंचायत भवन ले गया और फिर अश्लील हरकते कर हुए छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह वह उसके चंगुल से बचकर वहां से भागी।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने विक्रम सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं समेत केस दर्ज कर मामले के जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरह उनका नाबालिग को कॉल पर प्रपोज करने का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। आरोपों में घिरे विक्रम सिंह ने ऑडियो को लेकर कहा कि वह दो महीने पुराना है। अब उसमें काट छाट कर वायरल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed