{"_id":"66c435d2c77f4c6229054dfb","slug":"murder-of-woman-over-crop-grazing-dispute-accused-absconding-case-of-akhetpur-village-of-byohari-police-station-area-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2013986-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: महिला की फसल पर आरोपी ने छोड़े अपने मवेशी, टोकने पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: महिला की फसल पर आरोपी ने छोड़े अपने मवेशी, टोकने पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
Tue, 20 Aug 2024 12:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:41 PM IST
सार
शहडोल जिले में मवेशी खेत में छोड़े जाने की बात पर महिला की हत्या कर दी गई। महिला ने आरोपी को मवेशी दूर करने की बात कही थी। आऱोपी ने तैश में आकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अखेटपुर गांव का वह स्थान जहां हुआ विवाद
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अखेटपुर में खेत मे लगी फसल पर मवेशी छोड़ने को लेकर उपजे विवाद में महिला के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
बताया गया कि रविवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें महिला पर धारदार हथियार से हमला कर महिला को गंभीर घायल कर दिया गया। उपचार के दौरान बीती रात्रि महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना में महिला जुलेखा बानो पति बकरीद खान की मौत हुई है। मृतिका के खेत में आरोपी साबिर खान ने अपने मवेशियों को छोड़ दिया था, जिससे महिला के खेत में लगी फसल को मवेशियों ने नष्ट कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और आरोपी साबिर ने महिला जुलेखा पर धारदार हथियार से वार करने लगा। बीच बचाव करने आए महिला के पति एवं पुत्र को भी मामूली चोट पहुंची है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतिका जुलेखा को गंभीर अवस्था में अस्पताल भिजवाया था, लेकिन महिला की हालत नाजुक देख उसे सिविल अस्पताल ब्यौहारी के डॉक्टरो ने शहडोल रेफर किया। उपचार के दौरान बीती रात्रि महिला की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार जिस भूमि में खेती की गई है वह भूमि शासकीय है और आरोपी एवं मृतिका का शासकीय भूमि में अवैध कब्जा कई वर्षों से है। शासकीय भूमि में कब्जे को लेकर गांव में कई बार विवाद हो चुका है। राजस्व के अधिकारी इस मामले से अंजान बने हुए हैं। आए दिन वहां शासकीय भूमि में अवैध कब्जा होता जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि हल्का पटवारी की मिलीभगत से लोग शासकीय भूमि में अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि फसल चराने की बात को लेकर उपजे विवाद में महिला से मारपीट की गई थी, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। पीएम करवाया जा रहा है। आरोपी अभी फरार है।