{"_id":"67a06ba6d3397e334a07f1bb","slug":"mothers-saree-became-the-cause-of-death-noose-got-stuck-around-her-neck-while-swinging-11-year-old-girl-died-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2588284-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: मां की साड़ी ही बनी मौत का कारण, झूला झूलते समय गले में फंसा फंदा, 11 साल की बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: मां की साड़ी ही बनी मौत का कारण, झूला झूलते समय गले में फंसा फंदा, 11 साल की बालिका की मौत
Mon, 03 Feb 2025 01:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:55 PM IST
सार
देवलौंद थाना क्षेत्र के बकेली कॉलोनी में 11 वर्षीय वैष्णवी बुनकर की झूला झूलते समय साड़ी का फंदा गले में फंस जाने से मौत हो गई। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। पिता के लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर बंधी साड़ी
विस्तार
फांसी लगने से 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई है, घटना जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 बकेली कॉलोनी की है। घटना उस वक्त घटी जब घर में कोई नहीं था, और बालिका अकेली घर में खेल रही थी। बालिका की मां मायके गई हुई थी, और पिता दुकान में अपने पुत्रों के साथ काम कर रहे थे। पिता जब घर लौटा तो उसकी पुत्री फांसी के फंदे में लटकी मिली। वो दृश्य देख पिता की चीखें निकल गईं। जिसे सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार देवलौंद थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 बकेली कॉलोनी के रहने वाले संतोष बुनकर की 11 वर्षीय पुत्री वैष्णवी बुनकर की फांसी लगने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त बालिका घर में अकेली मौजूद थी, और अपने दरवाजे की चौखट पर साड़ी का झूला बनाकर घटना के कुछ देर पहले उसमे झूलती एक पड़ोस के लड़के को दिखाई भी दी थी। पर अचानक वह झूला उसके गले में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
पिता जब घर पहुंचा तब लगा पता
वैष्णवी के पिता संतोष बुनकर जब दुकान से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि चौखट पर साड़ी के फंदे पर वैष्णवी झूलती मिली। जिससे वे घबरा गए, और चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बालिका को साड़ी के फंदे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरो ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि वह जब घर पहुंचा तो घर के दरवाजे की चौखट पर दोनों ओर साड़ी बंधी हुई थीं और पुत्री उसमे लटकी थी। जिसे देख ऐसा लग रहा था कि उसकी पुत्री झूला झूल रही होगी,और इस दौरान उसके गले में वह साड़ी का फंदा फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि 11 वर्षीय बालिका की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो यह बात सामने आई है कि बालिका घर में झूला झूल रही थी, इस दौरान यह घटना घटी है।