फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh's 7th Regional Industry Conclave tomorrow in Shahdol

Shahdol News: मप्र का 7वां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शहडोल में कल, 25 हजार करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना

Wed, 15 Jan 2025 10:47 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 10:47 PM IST
सार

शहडोल में आयोजित कॉन्क्लेव में 5 हजार से ज्यादा उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। संभाग में शहडोल, अनूपपुर और उमरिया प्रमुख कोयला उत्पादक जिलों में शामिल हैं। संभाग में बाक्साइड, रेत, पत्थर, लाइम स्टोन, सहित प्रचुर वन संपदा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh's 7th Regional Industry Conclave tomorrow in Shahdol
कार्यक्रम स्थल पर सजाई गई हेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में मध्यप्रदेश का 7वां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्यरूप से शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में 30 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश आने की संभावना है। गुरुवार सुबह 11.30 बजे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल के मुख्य हाल में सीएम डॉक्टर मोहन यादव शुभारंभ करेंगे। इस कॉन्क्लेव में देश के प्रमुख उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री शहडोल संभाग में औद्योगिक क्षेत्र मे निवेश के संबंध में उद्योपतियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। अलग से बनाये गए कक्षों में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव में मुख्य रूप से खनिज उद्योग सौर ऊर्जा और पर्यटन के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन


शहडोल में आयोजित कॉन्क्लेव में 5 हजार से ज्यादा उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। संभाग में शहडोल, अनूपपुर और उमरिया प्रमुख कोयला उत्पादक जिलों में शामिल हैं। संभाग में बाक्साइड, रेत, पत्थर, लाइम स्टोन, सहित प्रचुर वन संपदा है। प्रदेश में उद्योगपतियों को नवीन उद्यम की स्थापना के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से प्रोत्साहित होकर बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहडोल में कॉन्क्लेव में शामिल होने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कई प्रमुख कंपनी शामिल हैं। इनमें टोरेन्ट पॉवर लिमिटेड, शारदा एनर्जी एण्ड मिनिरल्स लिमिटेड, रामा सीमेन्ट इंडस्ट्रीज, श्री बजरंग पॉवर लिमिटेड, जेएमएस माइनिंग प्राईवेट लिमिटेड, एसएम परिमल प्रोसेस प्राईवेट लिमिटेड तथा रिलायंश इंडस्ट्री के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। कॉन्क्लेव में ओरिएंट पेपर मिल, एसीसी सीमेन्ट लिमिटेड, आर के ग्रुप रायपुर, महावीर कोल रिसोर्स प्राईवेट लिमिटेड, आल्ट्राटेक सीमेन्ट लिमिटेड के भी प्रतिनिधि अपने निवेश प्रस्तावों के साथ शामिल हो रहे हैं।

रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में ग्राम पटासी में ऐथेनॉल प्लांट के लिए 140 करोड़ रुपए, ग्राम मुदरिया में खाद्य प्रसंस्करण के लिए 3.5 करोड़ रुपए तथा ग्राम छतवई में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में 5 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले है। औद्योगिक विकास के लिए शहडोल जिले के दियापीपर में 51.135 हेक्टेयर, तथा ग्राम चन्नौड़ी में 2.023 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। उमरिया जिले में आद्योगिक क्षेत्र बड़वार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए 5 करोड़ रूपये, बड़वार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए 2 करोड़ रूपये, ग्राम रोहनिया में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए 2.5 करोड़ के प्रस्ताव मिलेंगें।

समारोह में शामिल होने के लिए पांच हजार से अधिक उद्योगपतियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। कार्यक्रम में विषय विषेषज्ञों द्वारा लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों, कृषि पर आधारित उद्योगों तथा पर्यटन उद्योग के संबंध में विशेष रूप से बनाये गये सेमिनार कक्ष में चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों तथा प्रमुख उद्योगों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शहडोल के विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव बड़ी सौगात साबित होगा। शहडोल में खनिज संपदा, रेलवे लाइन, हाइवे की सुविधा भी है। यहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, नर्मदा और सोन नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक, विरासनी देवी मंदिर, कंकाली देवी मंदिर, सरसी आयलैंड, बाणसागर बांध, विराट मंदिर पर्यटन स्थल हैं। इसके साथ-साथ पूरे शहडोल में कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। शहडोल संभाग में धान का विपुल उत्पादन होता है। कोदो तथा अन्य श्री अन्नों की खेती भी बड़े पैमाने पर की जा रही है। पशुपालन, कुटीर उद्योग सहित लघु और मध्यम उद्योगों के स्थापना की बड़ी संभावना है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से पूरे शहडोल संभाग में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

सुबह 11.30 बजे पहुंच जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जनवरी को सुबह 10 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर 10ः35 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेगे। मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर से 10ः40 बजे प्रस्थान कर 11ः20 बजे हैलीपैड शहडोल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11ः30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुचकर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ शहडोल संभाग में निवेश प्रस्ताव के संबंध में अलग-अलग चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्कलेव के समापन के बाद शाम 4ः30 बजे हैलीकॉप्टर से शहडोल से प्रस्थान कर शाम 5ः10 बजे एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed