{"_id":"6a2a4949934587e9330334d2","slug":"london-doctor-met-on-shaadicom-widowed-teacher-swindled-of-rs34-lakh-in-cyber-fraud-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4382140-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शादी की तलाश में ऑनलाइन मिला ‘लंदन का डॉक्टर’, विधवा शिक्षिका से 34 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शादी की तलाश में ऑनलाइन मिला ‘लंदन का डॉक्टर’, विधवा शिक्षिका से 34 लाख की साइबर ठगी
Thu, 11 Jun 2026 11:28 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:28 AM IST
सार
शहडोल में एक शासकीय महिला शिक्षिका ऑनलाइन वैवाहिक साइट के जरिए ठगी का शिकार हो गई। ठग ने खुद को लंदन का डॉक्टर बताकर विश्वास जीता और विभिन्न बहानों से लगभग 34 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
शहडोल में महिला के साथ लाखों की ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला एक शासकीय महिला शिक्षिका से जुड़ा है, जो ऑनलाइन वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से ठगों के जाल में फंस गई। आरोपी ने खुद को लंदन (यूनाइटेड किंगडम) का डॉक्टर बताकर महिला से दोस्ती की और विश्वास जीतने के बाद करीब 34 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला के पति का कुछ समय पहले निधन हो गया था। अकेलेपन के बीच उसने जीवनसाथी की तलाश में एक वैवाहिक वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। इसी दौरान उसकी पहचान एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम डॉ. संजय प्रसाद सिंह बताया और खुद को लंदन निवासी डॉक्टर बताया। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने महिला का विश्वास जीत लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने विभिन्न बहानों से महिला से पैसों की मांग शुरू की। कभी उपहार भेजने, कभी कानूनी प्रक्रिया तो कभी अन्य जरूरी कारणों का हवाला देकर उसने महिला को कई बार अलग-अलग खातों में रकम जमा कराने के लिए राजी कर लिया। विश्वास में आकर महिला लगातार पैसे भेजती रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election Controversy: चुनाव आयोग से फिलहाल कोई जवाब नहीं, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस
विज्ञापन
जब महिला ने अपने बैंक खाते की जांच की तो उसके होश उड़ गए। खाते से करीब 34 लाख रुपये निकल चुके थे। खुद के साथ हुई ठगी का एहसास होने पर महिला ने तत्काल पुलिस और साइबर सेल से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।
सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने बताया कि महिला द्वारा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रारंभिक जांच में लगभग 34 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए जांच जारी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया और वैवाहिक वेबसाइटों पर अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें तथा किसी भी प्रकार की आर्थिक लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
