फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Incidents of theft increased in Shahdol, questions raised on police patrolling

Shahdol News: शहडोल में चोरी की वारदातें बढ़ीं, पुलिस की गश्त पर सवाल, दो सूने घरों से लाखों की चोरी

Thu, 19 Jun 2025 07:30 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 19 Jun 2025 07:30 PM IST
सार

शहडोल जिले के गोहपारू और बुढार थाना क्षेत्रों में हालिया चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लाखों के जेवरात और नकदी चोरी हुई है। स्थानीयों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Incidents of theft increased in Shahdol, questions raised on police patrolling
गोहपारू एवम बुढार में चोरी।

विस्तार

शहडोल जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गोहपारू और बुढार थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरियों ने स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ा दी है। चोरों ने न सिर्फ लाखों रुपये के जेवरात चुराए, बल्कि नगद राशि भी अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


गोहपारू पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खनौधी गांव के निवासी गजेंद्र श्रीवास्तव के घर में चोरी की गई है। गजेंद्र ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर शहडोल आए हुए थे और इस दौरान उनके घर को चोरों ने निशाना बना लिया। जब मैं वापस लौटा, तो मेरे घर का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने लगभग चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगद राशि चुरा ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बकहो नगर परिषद में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का अनशन चौथे दिन भी जारी, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी चोरी की घटना बुढार थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में घटी। पीड़िता प्रेमीया यादव ने बताया कि वह अपनी बहन के घर खाना खाने गई थीं और जब वापस लौटीं तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। महिला ने कहा मेरे घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी, जिससे स्पष्ट था कि चोरी हुई है। चोरों ने लगभग तीस हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए।

अब लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा गोहपारू पुलिस गश्त नहीं करती है। इससे चोरी और अन्य घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि गोहपारू में रेत माफिया भी बेखौफ हैं। दिन दहाड़े रेत की चोरी कर रहे हैं। हाल में ही वन विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते एक वाहन को जब्त कर यह साबित कर दिया कि गोहपारू में रेत की चोरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed