फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Incidents of major theft in Shahdol now lakhs of rupees stolen by breaking into grocery shop

Shahdol News: किराना दुकान में सेंध मारी कर लाखों का सामान किया पार, नगदी भी ले गए चोर

Fri, 07 Feb 2025 02:08 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 02:08 PM IST
सार

सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि दुकान से नगद रुपये और किराना का सामान चोरी हुआ है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Incidents of major theft in Shahdol now lakhs of rupees stolen by breaking into grocery shop
सेंध मार कर घुसे चोर

विस्तार

शहडोल जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन घरों और दुकानों के ताले तोड़कर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। अब एक बार फिर सिंहपुर थाना क्षेत्र के सिगुड़ी गांव में एक किराना दुकान में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर हजारों रुपए नगद और लाखों का किराना सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब मालिक अपनी दुकान पर पहुंचा, तब उसे चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सिगुड़ी गांव में स्थित किराना दुकान में चोरी की गई है। दुकान मालिक राजकुमार सिंह ने बताया कि चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे।  इसके बाद गल्ले में रखे 25 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये का किराना सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और पीछे की दीवार में बड़ा छेद था। इसके बाद उसने चोरी की सूचना सिंहपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि दुकान से नगद रुपये और किराना का सामान चोरी हुआ है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अब तक नहीं सुलझी ये घंटनाएं 

  • बुढार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में एक दिन पहले गुरुवार को बड़ी चोरी हुई। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और स्पेशल टीम के साथ मौके का मुआयना किया। चोरी एक रिटायर्ड कलारी कर्मचारी के घर में हुई, जिसमें लाखों रुपये की चोरी की गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अमलाई थाना क्षेत्र में भी एक घर से हजारों रुपये चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
  • सिंहपुर थाना क्षेत्र के उधीया गांव में पिछले महीने 10 लाख से अधिक की चोरी दिनदहाड़े हुई थी, लेकिन अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। श्री श्रीवास्तव के घर हुई चोरी सिंहपुर क्षेत्र की सबसे बड़ी चोरी में से एक थी, लेकिन पुलिस अभी तक मामले को सुलझाने में नाकाम रही है।
  • लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस की नाकामी से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed