{"_id":"66ab8cae7d6382d9b804853f","slug":"in-the-government-hospital-first-the-brokers-decide-the-deal-then-the-seizure-happens-case-of-maternity-ward-of-district-hospital-allegations-against-dr-ajit-singh-complaint-to-collector-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1952431-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: सरकारी अस्पताल में दलाल तय करते हैं सीजर होगा या नॉर्मल डिलीवरी होगी, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: सरकारी अस्पताल में दलाल तय करते हैं सीजर होगा या नॉर्मल डिलीवरी होगी, कलेक्टर तक पहुंची शिकायत
सार
शहडोल के सरकारी अस्पताल में प्रसूति वार्ड में दलालों ने घुसपैठ कर ली है। प्रसूता के पति ने कलेक्टर को लिखित शिकायत की है। दावा किया है कि यहां दलाल तय करते हैं कि बच्चा नॉर्मल डिलीवरी से होगा या सी-सेक्शन करना होगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर ने मांगे रुपए
विस्तार
शहडोल संभागीय मुख्यालय स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में इन दिनों एक महिला रोग विशेषज्ञ के दलाल सक्रिय हैं। इस बारे में गुरुवार को एक प्रसूता के पति ने कलेक्टर को लिखित शिकायत दी है, जिसमें डॉक्टर और अस्पताल में सक्रिय दलाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता निलेश यादव, निवासी ग्राम ककरहाई थाना सोहागपुर, ने कलेक्टर को सौंपे आवेदन में बताया कि 22 जुलाई को उन्होंने अपनी पत्नी मीनू यादव को प्रसव के लिए जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर अजीत सिंह ने उनसे आठ हजार रुपये की मांग की। निलेश ने बताया कि वह एक गरीब व्यक्ति हैं और इतनी राशि नहीं दे सकते। इसके बावजूद, डॉक्टर द्वारा बार-बार पैसे की मांग की गई और उनके कथित दलाल रवि यादव ने भी उन्हें परेशान किया। निलेश ने पांच हजार रुपये देने की कोशिश की, लेकिन उनसे आठ हजार रुपये की पूरी मांग की गई और न देने पर धमकी दी गई।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप
निलेश यादव ने आरोप लगाया कि डॉक्टर अजीत सिंह की नियुक्ति के बाद से ही उन पर कई बार भ्रष्टाचार और अनैतिक व्यवहार के आरोप लगे हैं। पूर्व में सीएम हेल्पलाइन में भी उनकी शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। यदि मामला सामने आता है, तो वे इसे गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
