फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal sand caught again Mafias are not afraid of anyone

Shahdol News: रेत माफिया के सामने कलेक्टर का आदेश भी बौना साबित हुआ, अब ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Fri, 17 May 2024 05:04 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:04 PM IST
सार

रेत माफिया के सामने कलेक्टर का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है। रेत माफिया शहडोल में दो सरकारी कर्मचारियों की हत्या कर चुका है। इसके बाद भी अवैध खनन को रोकने में अमला नाकाम ही दिख रहा है।  

विज्ञापन
Illegal sand caught again Mafias are not afraid of anyone
शहडोल में अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में दो सरकारी मुलाजिमों पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी थी। मामले ने तूल पकड़ा और खनन माफिया पर जिला प्रशासन ने बड़ी-बड़ी कार्यवाही भी की। जिला कलेक्टर तरुण भटनागर ने बीते दिनों एक आदेश जारी किया था। उसमें साफ लिखा था कि जिले में रेत का अवैध उत्खनन एवं अवैध कोयला का उत्खनन पूर्णतया बंद रहेगा।

विज्ञापन


आदेश में उत्खनन के स्थान भी बताया गया था कि इन स्थानों पर खनन हो रहा है। इसमें धारा 144 लगाई गई है। बीते दिनों कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया लेकिन पुलिस ने एक रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर यह साबित कर दिया कि कलेक्टर के आदेश के बावजूद भी यहां खनन माफिया अवैध उत्खनन करने से मान नहीं रहे हैं। रेत की चोरी कर रहे हैं। थाना प्रभारी खैरहा दिलीप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मझियार नाला से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। तभी पुलिस को मुखबिर की खबर लगी। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तभी रेत से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने में लाकर खड़ा कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले पर ट्रैक्टर चालक एवं मलिक पर खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं पर मामला दर्ज किया। कलेक्टर के आदेश के बाद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार जिले के अलग-अलग स्थान पर रेत की चोरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed