फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chlorine gas leaked from soda factory pipeline in Shahdol

Shahdol News: सोडा फैक्टरी पाइपलाइन से क्लोरीन गैस हुई लीक, रिसाव से 60 लोग आए चपेट में; राहत बचाव कार्य जारी

Sat, 21 Sep 2024 10:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 10:27 PM IST
सार

MP: शहडोल-अनूपपुर की सीमा में स्थित सोडा फैक्टरी में शनिवार की देर शाम कैलोरिन गैस के पाइप लाइन में रिसाव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोग घरों से निकलकर बाहर भाग रहे हैं। इस हादसे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
Chlorine gas leaked from soda factory pipeline in Shahdol
नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लगी भीड़

विस्तार

शहडोल-अनूपपुर की सीमा में स्थित सोडा फैक्टरी में शनिवार की देर शाम कैलोरिन गैस के पाइप लाइन में रिसाव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोग घरों से निकलकर बाहर भाग रहे हैं। हड़कंप की जानकारी लगते ही अनूपपुर के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच लोगों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस गैस के रिसाव से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 60 से अधिक लोगों को ऐसी दिक्कतें आई हैं, जिन्हें उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में रखकर उपचार दिलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि अमलाई स्थित सोडा फैक्टरी में अभी से कुछ देर पहले क्लोरीन गैस के पाइपलाइन में रिसाव हुआ है। वहां आसपास रहने वाले लोगो का घरो के अंदर दम घुट रहा है। क्लोरीन गैस से प्रभावित लोगो को अस्पताल भेजा जा रहा है। अभी तक 60 से अधिक स्थानीय लोगों को अस्पताल भेजा जा चुका है। इनमें बड़े, बूढ़े व बच्चे भी शामिल है। प्रभावितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे के बाद सोडा फैक्टरी के आसपास रहने वाले कुछ लोगों का अचानक घर के अंदर दम घुटने लगा और चक्कर आना शुरू हो गया।
विज्ञापन


तब तक किसी को इस बात का अहसास नहीं था कि अचानक यह सब कैसे हो रहा है। थोड़ी देर बाद क्षेत्र में आग की तरह यह खबर फैल गई कि वहा फैक्टरी में क्लोर्रीन गैस के पाइप में रिसाव हुआ है। देखते ही देखते दर्जनों लोग इस विषैली गैस की चपेट में आ गये। जिसके बाद प्रभावितों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। फिलहाल वहा अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। रहत व बचाव कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed