फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire broke out in the paddy crop kept in the barn, 40 quintals of paddy burnt to ashes, case of dealer.

Shahdol News: खलिहान में रखी धान की फसल में लगी आग, 40 क्विंटल धान जलकर राख

Sun, 10 Nov 2024 05:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 05:33 PM IST
सार

खड्डा गांव के नाका टोला निवासी दीपक पटेल ने अपने खेत में कई एकड़ में धान की फसल उगाई थी, जिसे पकने के बाद काटकर खलिहान में रखा गया था। रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से खलिहान में आग लग गई।

विज्ञापन
Fire broke out in the paddy crop kept in the barn, 40 quintals of paddy burnt to ashes, case of dealer.
आग को बुझाने का प्रयास करते लोग

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड्डा गांव में रविवार को किसान दीपक पटेल की खलिहान में रखी धान की फसल में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 40 क्विंटल से अधिक धान राख हो चुकी थी।

विज्ञापन


खड्डा गांव के नाका टोला निवासी दीपक पटेल ने अपने खेत में कई एकड़ में धान की फसल उगाई थी, जिसे पकने के बाद काटकर खलिहान में रखा गया था। दीपक ने बताया कि मशीन से धान की गहाई का काम किया जाना बाकी था, लेकिन मशीन आने में कुछ समय लग रहा था। इसी बीच रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से खलिहान में आग लग गई। दीपक पटेल ने जैसे ही खलिहान से उठती आग की लपटें देखीं, तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन


इस घटना में दीपक पटेल को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed